विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद में बाइकों की भिड़ंत में उत्तराखंड के युवक की मौत, हादसे में दो घायल

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:52 AM (IST)

मुरादाबाद में बथुआखेड़ा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में उत्तराखंड निवासी 26 वर्षीय निजामुद्दीन की मौत हो गई। इस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मुरादाबाद के बथुआखेड़ा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत हुई।

  2. उत्तराखंड निवासी 26 वर्षीय निजामुद्दीन की हादसे में मौत हो गई।

  3. दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए।

संवाद सूत्र (मुरादाबाद)। बथुआखेड़ा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर बुधवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत में महुआखेड़ागंज निवासी 26 वर्षीय निजामुद्दीन की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए।

उत्तराखंड के महुआखेड़ागंज निवासी निजामुद्दीन बुधवार शाम बाइक से डिलारी आ रहे थे। उनके साथ बाइक पर उनकी मां शाकरा बेगम और रिश्तेदार का बालक हसन भी थे। मानपुर दत्तराम के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार ठाकुरद्वारा निवासी दो युवक भी घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घायल निजामुद्दीन को उपचार के लिए ठाकुरद्वारा ले जाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें काशीपुर रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें काशीपुर लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भगतपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद और हापुड़ को मिलेंगे 'न्यू' रेलवे स्टेशन: गाजियाबाद-सीतापुर रूट पर 14,926 करोड़ का बड़ा प्लान, जगह चिह्नित