मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर में यात्रियों से लूटपाट एक कर्मचारी घायल
सम्भल धनारी स्टेशन पर मुरादाबाद-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने शुक्रवार की रात लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो यात्रियों से दो मोबाइल व 11 सौ रुपये लूट लिए।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 12:05 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 12:05 PM (IST)
सम्भल : धनारी स्टेशन पर मुरादाबाद-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने शुक्रवार की रात लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने दो यात्रियों से दो मोबाइल व 11 सौ रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक रेलवे कर्मचारी को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बदमाश फायङ्क्षरग करते हुए मौके से भाग निकले। सम्भल जिले के धनारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे मुरादाबाद-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन आकर रुकी। ट्रेन में सवार रेलवे कर्मचारी भारत सिंह यादव पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरा। वह अंबाला में तैनात है। ट्रेन चलनी शुरू हुई तो वह भागकर ट्रेन में चढऩे लगा। ट्रेन की बोगी में सवार हुए दो बदमाश यात्रियों से लूटपाट कर रहे थे। कर्मचारी भारत सिंह ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे टे्रन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। अन्य यात्री एकत्रित होने लगे तो बदमाश फायङ्क्षरग करते हुए मौके से भाग निकले। घायल कर्मचारी को धनारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ चन्दौसी थाने में मुकदमा दर्ज किया है। जीआरपी बदमाशों की तलाश कर रही है। उन्होंने बदमाशों द्वारा फायरिंग करने से इन्कार किया है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें