मुरादाबाद में घिरे अफसर: विधानसभा में किए वादों की फाइलें खुलीं, समिति ने सर्किट हाउस में लिया हिसाब
विधानसभा आश्वासन समिति ने मुरादाबाद के सर्किट हाउस में अधिकारियों से विधानसभा में किए गए वादों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। ...और पढ़ें

सर्किट हाउस में विधानसभा आश्वासन समिति की बैठक लेते विधायक मोहम्मद फहीम इरफान
HighLights
पुराने आश्वासनों की प्रगति पर जवाब-तलब
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। विधानसभा में किए गए वादे फाइलों में कितने आगे बढ़े और कितने अब भी अटके हैं, शनिवार को इसका हिसाब अफसरों से लिया गया। विधानसभा आश्वासन समिति के सभापति एवं बिलारी विधायक फहीम इरफान की अध्यक्षता में दोपहर करीब दो बजे सर्किट हाउस में बैठक शुरू हुई। समिति ने विभागों के अधिकारियों से विधानसभा में दिए गए आश्वासनों की प्रगति रिपोर्ट तलब की।
बैठक की शुरुआत मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से हुई। समिति ने यह जानने की कोशिश की कि विधानसभा में दिए गए आश्वासनों में कितने पूरे हो चुके हैं और कौन से अब भी लंबित हैं।
जिन मामलों में काम पूरा नहीं हुआ, उनमें देरी की वजह और अब तक की कार्रवाई के बारे में भी अधिकारियों से जवाब मांगा जा रहा है। समिति के सवालों के बीच अधिकारियों को पुराने मामलों की प्रगति और आगे की कार्ययोजना बतानी पड़ रही है।
जनहित से जुड़े आश्वासनों को लेकर समिति की टिप्पणियों को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में विभागवार आश्वासनों की समीक्षा का सिलसिला जारी है।
आश्वासन समिति में संभल के विधायक नवाब इकबाल महमूद भी शामिल हैं। अधिकारियों से सवाल-जवाब का दौर देर तक चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में ‘सड़क’ बेचने वाले निगम अफसर बैकफुट पर: व्यापारियों के भारी विरोध के बाद बुध बाजार का ठेका निरस्त
