Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर के पक्षी विहार में छेड़छाड़ को लेकर हंगामा, पुलिस और भीड़ ने सरकारी कर्मचारी को पीटा

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 15 May 2022 08:54 AM (IST)

    Molestation in Rampur रामपुर के कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। तहसील कर्मी को भीड़ के साथ प़ुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर ...और पढ़ें

    Hero Image
    Molestation in Rampur : पुलिस के रवैये पर भड़के लेखपाल, घायल तहसील कर्मी के समर्थन में दी आंदोलन की चेतावनी

    रामपुर, जेएनएन। Molestation in Rampur : रामपुर के कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। तहसील कर्मी को भीड़ के साथ प़ुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पीटा। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग के बीच ठन गई। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। तहसील कर्मी के समर्थन में लेखपाल संघ भी आ गया। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक ने जांच बैठा दी है। गंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पक्षी विहार का ईद के मौके पर ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने उद्घाटन किया था। यहां झील भी बनी है, जिसमें नौका विहार की सुविधा है। इसके अलावा झील के बीच में हाेटल बना है। इसके उद्घाटन के बाद से ही रोजाना शाम को भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार रात भी लोगों की भीड़ थी।

    इस दौरान छेड़छाड़ को लेकर यहां विवाद हो गया। यह विवाद तहसील कर्मियों और पुलिस के बीच हुआ। दरअसल, तहसील कर्मी का दोस्त अपने परिवार के साथ यहां आया था। उसकी बहन के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर दी। दोस्त के बुलाने पर तहसील कर्मी वहां आ गया। उसने छेड़छाड़ करने वाले युवकों का विरोध किया। युवकों के साथ दो महिलाएं भी थीं। महिलाओं ने तहसील कर्मी पर ही छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।

    इसके बाद भीड़ ने तहसील कर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां आए पुलिस कर्मियों ने भी तहसील कर्मी को बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस का कहना है कि तहसील कर्मी को समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ गया। एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी थी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने लाठियों से पीटा। उसका सिर भी फट गया। पुलिस उसे थाने ले गई। वहां तहसीलदार फरमोद कुमार बी पहुंच गए। उनकी सीओ सिटी अनुज कुमार से भी कहासुनी हुई।

    तहसील कर्मी को पीटने का लोगों ने वीडियाे बना लिया। यह वीडिओ शनिवार को वायरल हो गया। इसकी जानकारी पर तहसील कर्मियों में आक्रोश है। लेखपाल संघ भी उसके समर्थन में आ गया है। लेखपाल संघ की तहसील सदर की शाखा के मंत्री विवेक राणा ने उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि सीओ सिटी और गंज थाने की पुलिस की शह पर तहसील कर्मी को पीटा गया है। पुलिस आरोपितों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि कुछ पुलिस कर्मी वर्दी में तो कुछ सादा कपड़ों में घटनास्थल पर थे।

    उनके द्वारा तहसील कर्मी को बुरी तरह पीटा है। उसकी हालत ठीक नहीं है। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। शिकायत के बाद भी आरोपित पुलिस कर्मियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तहसील कर्मी से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों व अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नही की गई तो लेखपाल संघ इसके खिलाफ आंदोलन करेगा। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी कर रहे हैं।