बिलारी में मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर बोले-जनता को भड़का रहा विपक्ष Moradabad News
सीएए को लेकर लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए भाजपा की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलारी में भी कार्यक्रम कराया गया।
मुरादाबाद, जेएनएन। बिलारी में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से कोरियान वाल्मीकि बस्ती में स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सीएए के बारे में लोगों को बताया
मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलालगंज के सांसद और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कौशल किशोर ने बारीकी से सीएए के बारे में लोगों को बताया। कहा कि यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि धार्मिक तौर पर अन्य देशों में उत्पीडऩ किए गए लोगों को नागरिकता देने के लिए है, जो भारत में शरणार्थी है। घुसपैठियों की मदद के लिए यह कानून नहीं है। भाजपा सरकार की नीतियों से विरोधी दल बौखला गए हैं। वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। सीएए से संबंधित प्रपत्र भी बांटे गए। साध्वी गीता प्रधान, नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सहदेव, मोर्चा के संभल जिलाध्यक्ष चरन सिंह भारती, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष वाले चरन बाल्मीकि, पासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पासी, रवि कुमार पासी, भाजपा नेता और चेयरमैन च्योति सिंह के प्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह, मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रजनीकांत जाटव, जुगल किशोर पासी नगराध्यक्ष विमल किशोर वाल्मीकि, सभासद महेश कुमार वाल्मीकि, शुभम वाल्मीकि, देवी लाल प्रजापति, प्रकाश सिंह पासी, दलवीर भुईयार, अरुण कुमार, सत्यवीर समेत बहुत से लोग मौजूद रहे। नगराध्यक्ष विमल किशोर वाल्मीकि ने सबका आभार जताया।
संविदा सफाई कर्मियों को करें स्थायी
सांसद कौशल किशोर को मोर्चा की बिलारी इकाई ने ज्ञापन सौंपा जिसमें निकायों में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने और ठेका सफाई मजदूरों को संविदा में कराए जाने की मांग की गई है। बढ़ती आबादी के मद्देनजर प्रदेश में एक लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती किए जाने की मांग भी शामिल है। ज्ञापन पर नगराध्यक्ष विमल किशोर वाल्मीकि, सोनू रत्नाकर, धर्मपालए रिंकू, अखिलेश, ब्रजनंदन, शंभू, बब्बन, हरिओम, जीतू आदि के हस्ताक्षर हैं।