गायब ई रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव मिला, हत्या की आशंका Moradabad News
पिफलहाल ई रिक्शा चालक का शव मिलने ने क्षेत्र में सनसनी है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 05:45 PM (IST)
मुरादाबाद, जेएनएन: एक दिन पहले से गायब ई रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव मिला। ऐसे में उसकी हत्या की आशंका है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम कादलपुर मस्ती गांव के जंगल में शराब की दुकान के पीछे ई रिक्शा चालक का शव पडा मिला। वह खून से लथपथ था। ऐसे में ई रिक्शा चालक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वह गुरुवार की दोपहर से गायब था और काजीपुरा का रहने वाला था। उसका नाम हरज्ञान बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस को उसकी ई रिक्शा भी नहीं मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। एसपी देहात ने घटनास्थल का किया मौका मुआयना थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैंं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें