Move to Jagran APP

मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर रातभर पड़ा रहा शव, रौंदते रहे वाहन, पुलिस ने झाडू से बटोरे चीथड़े और हडि्डयां

Road Accident in Moradabad लंबी-लंबी लग् री कारों ने फर्राटा भरा। ऊंची-ऊंची एसयूवी और एक् यूवी ग डियों की रफ्तार ऐसी कि मानो उनमें आगे निकलने की रेस हो रही थी। ट्रक ट्रोला और कैंटर भी गति पर थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी यहां से गुजरे होंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM (IST)
मुरादाबाद-लखनऊ हाईवे पर रातभर पड़ा रहा शव, रौंदते रहे वाहन, पुलिस ने झाडू से बटोरे चीथड़े और हडि्डयां
Road Accident in Moradabad : हाईवे पर सिसकती रही मानवता, वाहनों ने बिछा दी शव की परत

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Road Accident in Moradabad : लंबी-लंबी लग् री कारों ने फर्राटा भरा। ऊंची-ऊंची एसयूवी और एक् यूवी ग डियों की रफ्तार ऐसी कि मानो उनमें आगे निकलने की रेस हो रही थी। ट्रक, ट्रोला और कैंटर जैसे भारी वाहन भी गति पर थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी यहां से गुजरे होंगे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दम तोड चुके बाइक सवार को ये पहिए रात भर रौंदते रहे। सुबह जब उजाला हुआ तब तक सडक पर चिथडों की परत बिछ चुकी थी। हड्डियों का कचूमर बन गया था। कानूनी प्रक्रिया के लिए इन चिथडों को झाड़ू से बटोरना पड़ा।

loksabha election banner

ये अभागे थे मूंढापांडे के नियामतपुर इकरोटिया गांव के आबिद अली। शनिवार रात करीब दो बजे वह बाइक से मोदीनगर(मेरठ) जाने के लिए निकले थे। वहां आबिद की पापुलर के पौधों की नर्सरी है। नर्सरी में पानी लगाना था। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूढापांडे जीरो प्वाइंट पर रात में आबिद अली को कोई वाहन रौंद कर चला गया। उनकी बाइक सड़क किनारे गिर गई, खुद ने हाईवे के बीच दम तोड़ दिया। व्यस्त रहने वाले इस हाईवे पर शव के लिए वाहन रोकने को किसी का दिल नहीं पसीजा।

जबकि यहां से गश्ती पुलिस भी गुजरी होगी। पास ही टोल प्लाजा होने से वहां के पेट्रोलिंग के वाहन भी आए होंगे। वाहन शव को कुचलते हुए निकलते गए। अनगिनत वाहन ऊपर से निकलने से शव की परत मार्ग पर बिछ गई। हाईवे की पेट्रोलिंग टीम से तड़के करीब साढ़े पांच बजे मूंढापांडे पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। शव उठाने की स्थिति नहीं थी। लिहाजा झाड़ू से उसे बटोरा गया। काफी दूर तक शव के टूकड़े बिखरे थे।

पुलिसकर्मियों को करीब आधे घंटे तक हाईवे में झाडू लगाकर शव को बटोरने में लग गए। जिसने भी इस दृश्य को देखा वह सिहर उठा। इसी बीच पुलिस ने मौके पर मिले टूटे हुए मोबाइल का सिम निकालकर दूसरे फोन में डाला। इसके बाद शिनाख्त करने में सफलता मिली। आबिद अली के भाई तस्लीम ने आकर बताया कि भाई के परिवार में पत्नी के साथ ही छह बेटियां और एक बेटा है। रात करीब ढाई बजे घर से मोदीनगर जाने के लिए निकले थे। यानी उसी वक्त हादसा हुआ है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है।

पेट्रोलिंग की जगह सोते रहे टोल प्लाजा के कर्मचारीः मूंढापांडे टोल प्लाजा से लगभग दो किलो मीटर की दूरी पर बाइक सवार को टक्कर मारी गई थी। हाईवे की देखरेख का जिम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा प्रबंधन संभालता है। दो किलो मीटर की दूरी पर हुए इस हादसे को टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग टीम देख नहीं सकी। जाहिर है कि पेट्रोलिंग टीम रात में सो रही थी। पुलिस की गश्त की भी पोल खुल गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.