पहले शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर दूसरे से तय कर लिया रिश्ता Amroha News
प्यार में पड़कर दूसरों पर भरोसा जताना अक्सर हानिकारक हो जाता है। अमरोहा जिले की युवती के साथ भी ऐसा ही हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमरोहा, जेएनएन। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। युवती ने पड़ोसी युवक पर प्रेमजाल में फंसा दुष्कर्म किया। पीडि़ता के मुताबिक युवक शादी से मुकर गया और दूसरी युवती से रिश्ता कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने हंगामा किया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अब्दुल मुत्तलिब के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीडि़त का यह है आरोप
पीडि़ता के परिजनों का आरोप है कि आरोपित पक्ष के लोग फैसले का दबाव बना रहे हैं। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। सोमवार को पीडि़ता व उसके परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर आरोपित को गिरफ्तार कराने की मांग की है। डिडौली पुलिस पर आरोपितों से हमसाज होने का आरोप लगाया। एसएसआइ सतेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि जल्दी ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।