दिल्ली की रहने वाली डांसर से मुरादाबाद के होटल में दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Misbehave with dancer of delhi मझोला में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म। महिला उत्पीड़न की दोनों घटनाओं में पुलिस ने शुरू की जांच।
मुरादाबाद। शहर में महिलाओं की आबरू से खेल हो रहा है। इसकी वजह से महिलाओं और युवतियों मेें असुरक्षा की भावना जन्म ले रही है। ऐसे ही दो मामले सामने आए हैंं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मंगलवार को सिटी कोतवाली व मझोला थाना क्षेत्र में दो महिलाओं संग दुष्कर्म होने की घटना प्रकाश में आई। सिटी कोतवाली क्षेत्र के होटल सिमरन में दिल्ली की रहने वाली एक डांसर के साथ दुष्कर्म हुआ। पीड़िता के मुताबिक वह होटलों में आयोजित कार्यक्रमों में डांस करती है। 29 अगस्त को एक महिला ने कोतवाली क्षेत्र स्थित होटल सिमरन में आयोजित कार्यक्रम में डांस करने के लिए बुलाया। महिला ने कार्यक्रम में डांस किया। इसके बाद देर रात उसके साथ असलम खान निवासी मुरादाबाद ने होटल के कमरे में दुष्कर्म किया। उस वक्त होटल मालिक मनोज ग्वाल निवासी रामेश्वरम कालोनी थाना मझोला व होटल के केयर टेकर दीपक उर्फ शशि निवासी सुदामा नगर सोनीपत हरियाणा मौजूद थे। डांसर का आरोप है कि दोनों ने कोई विरोध नहीं किया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि होटल मालिक मनोज और केयर टेकर दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। असलम अभी फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी हो रही है। उधर मझोला पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि दीपक यादव निवासी बुद्धि बिहार ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ अभियाेग दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपित जेल भेज दिए गए।