अमरोहा में मामूली कहासुनी में तहेरे चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, आठ जख्मी Amroha news
अमरोहा में मकान के पीछे गडढा खोदने को लेकर चचेरे और तहेरे भाईयों में विवाद हो गया। जिसमें तीन महिलाए समेत आठ लोग घायल हो गए।
मुरादाबाद । जनपद अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के कस्बा ढक्का में मकान के पीछे गड्ढा खोदने को लेकर हुई कहासुनी के बाद तहेरे चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें तीन महिलाओं समेत आठ लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके उपचार हेतु घायलों को हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। कस्बा निवासी अकील अहमद व आरिफ अली सगे तहेरे चचेरे भाई हैं। दोनों के मकान आगे पीछे हैं। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान के पीछे किसी कार्य हेतु गड्ढा खोद लिया था। इसको लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी के बाद शुक्रवार देर रात में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चलने के साथ ही पथराव भी हो गया। जिसमें एक पक्ष के अकील अहमद, हसीन अहमद, जेबा परवीन, निशा परवीन, आयशा तथा दूसरे पक्ष के आरिफ अली, राशिद अली व साजिद अली गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करके घायलों को उपचार हेतु हसनपुर सीएससी में भर्ती कराया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि गड्ढा खोदने को लेकर ढक्का में दो पक्षों में विवाद हुआ है। एनसीआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी।