राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने लगाया जनता दरबार, सुनीं समस्याएं Rampur News
मिलक में जनता दरबार में राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। जिससे फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके।
रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर स्थित निरीक्षण भवन में जनता दरबार लगाया। लोगों की जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को शिकायतों के जल्द निस्तारण के आदेश दिए। सोमवार सुबह ग्यारह बजे राज मंत्री निरीक्षण भवन पहुंचे और जनता दरबार में आए फरियादियों की शिकायतों को सुना। जनता दरबार में बिजली बिलों में बढ़ोतरी, खेत की मेढ़ की पैमाईश, चकरोडों पर अवैध कब्जे, सरकारी तालाबों को पाटने आदि की शिकायतें, फरियादियों द्वारा की गई। इस अवसर पर राज मंत्री बलदेव सिंह औलख ने उपस्थित अधिकारियों को जनता के द्वारा दी गई शिकायतों का जल्द निस्तारण करने और उन्हें गंभीरता से लेने के आदेश दिए। एक घंटे का समय, जनता दरबार में व्यतीत करने के बाद राज मंत्री दोपहर बारह बजे रामपुर के लिए रवाना हो गए। जनता दरबार मे इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, एसडीएम डॉ ज्योति गौतम, तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला, बीडीओ चंद्रभान सिंह, एसडीओ बिजली विभाग आर के गुप्ता, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह, नगर पालिका परिषद इओ छोटे कन्हैया सिंह, विजय चित्रांशी, प्रमोद सक्सेना, डॉ विकास शुक्ला, कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, रोहिताश सागर, विपिन शर्मा, ऋषि पांडे, राजीव सक्सेना कड़क, नन्हे राम पांडे, नंदकिशोर गंगवार, मुन्नी देवी गंगवार, महेश तिवारी, सुरेश पटेल, भागीरथ सिंह गंगवार, अशोक बजरंगी, मनोज पांडे आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।