विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमएलसी डा.जयपाल सिंह ने विधान परिषद में उठाया मुरादाबाद में सरकारी विश्‍वविद्यालय का मुद्दा

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Sat, 28 May 2022 08:14 AM (IST)

विधान परिषद में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल उच्च शिक्षा का अभाव झेल रहा है। लगभग दो करोड़ ...और पढ़ें

एमएलसी डा. जयपाल सिंह ने व्‍यस्‍त ने विधान परिषद में यह मुद्दा उठाया।
एमएलसी डा. जयपाल सिंह ने व्‍यस्‍त ने विधान परिषद में यह मुद्दा उठाया।

मुरादाबाद, जेएनएन। सदस्य विधान परिषद डा.जयपाल सिंह ने मुरादाबाद मंडल में सरकारी विश्वविद्यालय नहीं होने का मुद्दा विधान परिषद में उठाया। इस संबंध में प्रमुख सचिव विधान परिषद को पत्र भी दिया। मुरादाबाद मंडल का गठन हुए 50 साल बीत चुके हैं।

विधान परिषद में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुरादाबाद मंडल उच्च शिक्षा का अभाव झेल रहा है। लगभग दो करोड़ की आबादी वाले इस मंडल के ग्रामीण अंचल के गरीब व मध्यम परिवारों के छात्र-छात्राओं को सरकारी विश्वविद्यालय की उम्मीद कई सालों से लगी हुई है। विश्वविद्यालय नहीं होने से उन्हें एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के चक्कर लगाने पड़ते हैं। जिससे समय व धन दोनों बर्बाद होते हैं। दिसंबर 2019 में सरकारी विश्वविद्यालय खोलने के लिए अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन को भेजा गया था जो आज भी लंबित है। सरकारी विश्वविद्यालय नहीं होने से प्रश्न चिह्न लग रहा है। इसलिए सरकारी विश्वविद्यालय की आवश्यकता है।