मकर संक्रांति पर स्नान और दान करके कमाया पुण्य, मुरादाबाद में जगह-जगह हुआ खिचड़ी का वितरण
Makar Sankranti 2022 मकर संक्रांति पर लोगों ने स्नान के बाद दान किया। मंदिरों में जाकर पूजा की और पुरोहितों को दान करके पुण्यलाभ कमाया। इस दिन शहर में कई जगह खिचड़ी वितरण किया गया और कई संस्थाओं ने कंबल भी बांटे।
मुरादाबाद, जेएनएन। Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति पर लोगों ने स्नान के बाद दान किया। मंदिरों में जाकर पूजा की और पुरोहितों को दान करके पुण्यलाभ कमाया। इस दिन शहर में कई जगह खिचड़ी वितरण किया गया और कई संस्थाओं ने कंबल भी बांटे। हालांकि दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते खिचड़ी वितरण के शिविर कम लगे। मकर संक्रांति के बाद 15 जनवरी से शुभ लग्न भी शुरू हो जाएंगे। सुबह घर में स्नान करके पूजा की और फिर खिचड़ी, रेबड़ी, मूंगफली का प्रसाद मंदिर में चढ़ाने के बाद दान किया गया।
मकर संक्रांति से ही सूरज धनु राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। शहर में साईं अस्पताल, कचहरी रोड, डिप्टी गंज, बुध बाजार समेत कई जगह खिचड़ी का प्रसाद बांटने को शिविर लगाए गए। पीलीकोठी पर नगर निगम की ओर से खिचड़ी वितरण किया गया। राहगीरों, बाइक सवार, रिक्शा चालकों समेत नगर निगम के कर्मचारियों ने भी खिचड़ी खाई। स्वामी नारदानंद आश्रम में मकर संक्रांति के अवसर पर कम्बल बांटे और भंडारा हुआ। ब्रह्मलीन जगदाचार्य स्वामी सर्वदानंद की जयंती और मकर संक्रांति पर यह आयोजन हुआ।
इस मौके पर आरए शर्मा, कुलदीप गुप्ता, राघव शर्मा, मूल चंद्र, पंडित रमेश गोस्वामी समेत अन्य मौजूद रहे। मकर संक्रांति पर नवग्रह और गोमाता की पूजा के साथ ही दान किया गया। गायों को हरा चारा, गुड़, दलिया का भोज लगाया गया। श्री भगवती गो पुनर्वास आश्रम में इस मौके पर आनलाइन माध्यम से देश भर से कई लोग जड़े और गायों की पूजा की। सुनीता गुप्ता, त्रजेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, चारू गुप्ता, सुरेश चौधरी, बबीता सिंघल समेत कई लोगों ने आनलाइन पूजा की। अश्वनी चौहान, सरप्रीत सिंह, अक्षय गुप्ता, सुनील गुप्ता, शिवांगी समेत अन्य मौजूद रहे।
समाजसेवी इंद्रेश वाल्मीकि की ओर से साहू राम स्वरूप वाल्मीकि व शील5ा देवी की स्मृति में कचहरी रोड पर खिचड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि राजय सफाई कर्मचारी आयोग आशीष गौरव हंसराज, प्रेम बाबू वाल्मीकि, इंद्रेश वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि समेत अन्य मौजूद रहे। पीतल नगरी स्थित कृति फाउंडेशन आफ इंडया के मुख्य कार्यालय पर मकर संक्रांति पर खिचड़ी व गर्म कपड़े बांटे गए। रेलवे स्टेशन, मनोकामना मंदिर, पीलीकोठी स्थित शिव मंदिर, दीनदयाल नगर स्थित साईं मंदिर के बाहर भी गरीबों को खिचड़ी व गर्म कपड़े बांटे गए।
आइएफटीएम विवि ने बांटे गरीबों को 400 कंबलः आइएफटीएम विश्वविद्यालय की ओर से भी मकर संक्रांति के अवसर पर 400 गरीबों को कंबल बांटे गए। उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गांव पल्लूपुरा घोसी, मिलक, इटायला माफी, नगला बनवीर में कंबल बांटे। इस दोरान एनएसएस इकाई के समन्वयक व स्कूल आफ साइंसेज के निदेशक प्रो बीके सिंह, स्कूल आफ एग्रीकल्चरल साइंस एंड इंजीनियरिंग के निदेशक एसोसिएट प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह व डीन आफ स्टूडेंटस वेलफेयर अरुण कुमार मिश्रा ने जरूरत मंदों को कंबल बांटे।