Move to Jagran APP

दून एक्सप्रेस में बिहार की महिला से छेड़छाड़ पर मेजर गिरफ्तार

जीआरपी ने छेडख़ानी करने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपित को रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय भेज दिया। जहां से आर्मी अधिकारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 12 May 2018 09:19 AM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 09:19 AM (IST)
दून एक्सप्रेस में बिहार की महिला से छेड़छाड़ पर मेजर गिरफ्तार
दून एक्सप्रेस में बिहार की महिला से छेड़छाड़ पर मेजर गिरफ्तार

मुरादाबाद (जेएनएन)।  दून एक्सप्रेस में महिला के साथ छेडख़ानी करने पर आर्मी अफसर को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। महिला ने रेल मंत्री को ट्वीट करके घटना की शिकायत की थी। बाद में अफसर को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

loksabha election banner

देहरादून से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस के एसी टू कोच में बर्थ संख्या 13 और 14 पर दंपती सवार था। दोनों हरिद्वार से भभुआ रोड (बिहार) जा रहे थे। इसी कोच की बर्थ 16 पर आर्मी इंटेलीजेंस में मेजर मारुति नंद भी बैठे थे। वह उत्तराखंड जोन के प्रभारी हैं और मूल रूप से आम गोला, खजूर थाना काजी महमूदपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले हैं। गुरुवार की देर रात ट्रेन नजीबाबाद के पास से गुजर रही थी। इसी बीच एक महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसने आर्मी अफसर पर छेडख़ानी का आरोप लगाया।

टीटीई ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे टे्रन मुरादाबाद पहुंची। यहां जीआरपी ने आर्मी अधिकारी को ट्रेन से उतार लिया। महिला ने आर्मी अफसर के खिलाफ बरेली जीआरपी में तहरीर दी। जीआरपी बरेली ने तहरीर मुरादाबाद भेज दी है। इसके आधार पर जीआरपी ने छेडख़ानी करने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपित को रेलवे मजिस्ट्रेट के न्यायालय भेज दिया। जहां से आर्मी अधिकारी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जूता पहनने के दौरान लग गया था पैर : मेजर ने बताया कि ट्रेन में किसी महिला से छेडख़ानी नहीं की है। रात में शौच जाने के लिए जूता पहन रहा था। इस दौरान पैर महिला के लग गया था। महिला के शोर मचाने पर इस गलती के लिए माफी भी मांगी थी।

महिला ने बरेली में तहरीर दी है, इसमें छेडख़ानी करना नहीं लिखा गया है। इंस्पेक्टर ने महिला से फोन पर बात करने का प्रयास किया तो उसने इन्कार कर दिया। महिला का कहना था कि वह मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती है। रेल मंत्री तक शिकायत पहुंचने पर आर्मी अफसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

- सुभाष चंद्र दुबे, पुलिस अधीक्षक रेलवे, मुरादाबाद

सूचना मिलते ही दारोगा व सिपाही को कोच में भेजा गया। यहां महिला यात्री ने तहरीर दी। दूसरी ट्रेन से तहरीर को मुरादाबाद भेज दिया गया। महिला छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है या नहीं यह उसकी लिखी तहरीर के आधार पर मुरादाबाद जीआरपी ही बता सकती है।

-विजय कुमार, इंस्पेक्टर जीआरपी।

ट्रेन में यात्रियों ने की फौजी की पिटाई : जब महिला यात्री ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो फौजी ने हाथापाई कर दी। शोर शराबा सुनकर आसपास की बर्थ के यात्री आ गए। उन्होंने आरोपित फौजी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसी बीच महिला यात्री ने रेल मंत्री को ट्वीट किया। मुरादाबाद पहुंचते ही जीआरपी-आरपीएफ ने आरोपित फौजी को हिरासत में ले लिया।

पेट का घाव दिखाकर बताया फौजी हूं : छेड़छाड़ की घटना के बाद जब यात्रियों ने आरोपित को पीटा। तब उसने बताया कि वह फौजी है, लेकिन यात्रियों को लगा कि पिटाई से बचने के लिए वह झूठ बोल रहा है। इस पर फौजी ने पेट में गोली लगने का घाव लोगों को दिखाया। बताया कि वह ड्यूटी के दौरान फायरिंग में गोली लगने से घायल हुआ था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.