विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चामुंडा मंदिर के महंत बाबा रामदास वाल्मीकि मंदिर में मृत मिले

By JagranEdited By:
Published: Sun, 18 Oct 2020 02:10 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 02:13 AM (IST)

नागफनी क्षेत्र में स्थिति चामुंडा मंदिर के महंत व मां गंगा प्रदूषण मुक्ति मोर्चा के लोगों ने किया प्रदर्शन।

चामुंडा मंदिर के महंत बाबा रामदास वाल्मीकि मंदिर में मृत मिले
चामुंडा मंदिर के महंत बाबा रामदास वाल्मीकि मंदिर में मृत मिले

मुरादाबाद,जासं : नागफनी क्षेत्र में स्थिति चामुंडा मंदिर के महंत व मां गंगा प्रदूषण मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संत रामदास शनिवार को असालतपुरा बड़ा आहाता के समीप वाल्मीकि मंदिर के बरामदे में मृत मिले। हालाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेजा है। संत की हत्या की आशका जताते योगी सेना ने स्वजन संग शहर के पीलीकोठी चौराहे पर शव रखकर जाम लगाया। पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

गलशहीद थाना प्रभारी अजय पाल सिंह के मुताबिक शनिवार सुबह वाल्मीकि मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं से सूचना मिली कि बरामदे में साधु का शव पड़ा है। लोगों ने शिनाख्त नागफनी क्षेत्र में चामुंडा मंदिर के महंत संत रामदास के रूप में की। पुलिस के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। पोस्टमार्टम करने वाले डा. निर्मल ओझा के मुताबिक पोस्टमार्टम से ऐसे कोई संकेत नहीं मिले, जिससे कि हत्या की आशका को बल मिले। इसके बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शव लेकर स्वजन पीलीकोठी चौराहा पहुंचे। वहा हिंदू योगी सेना ने शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में एसपी सिटी अमित कुमार आनंद व एएसपी कुलदीप सिंह गुनावत मौके पर पहुंच गए। स्वजन मौत को सुनियोजित हत्या बताते घटना की जाच कराए जाने की माग करने लगे। एसपी सिटी ने कानूनी कार्रवाई के आश्वासन दिया, तब जाम खोला। इस दौरान कांठ रोड पर वाहनों की कतार लग गई। स्वजन अंतिम संस्कार के लिए महंत शव लेकर ब्रजघाट रवाना हो गए। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि स्वजनों ने तहरीर दी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महंत के तीनों मोबाइल फोन की तलाश शुरू कर दी गई है। धमकी देने के मामले में कभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।