विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मतांतरण पर महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि बोले-व‍िदेश से की जा रही है फंडिंग, सरकार कराएं जांच

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 24 Jun 2021 02:12 PM (IST)

यतींद्रानंद महाराज नगर विधायक रितेश गुप्ता के अतिथि के तौर पर लखनऊ जाते समय मुरादाबाद रुके। उन्होंने राम मंदिर भूमि ...और पढ़ें

मुरादाबाद पहुंचे श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर ने की कार्रवाई की मांग
मुरादाबाद पहुंचे श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर ने की कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद, जेएनएन। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज जीवनदीप पीठाधीश्वर रुड़की से मुरादाबाद पहुंचे। महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने मतांतरण की घटनाओं के लिए बाहरी मुस्लिम देशों पर प्रहार करते हुए बोले कि मतांतरण के लिए भारत के कुछ मदरसों को फंडिंग की जा रही है। वह लोगों के मन में जहर घोलकर मतांतरण करा रहे हैं। इसकी जांच कराकर केंद्र सरकार कार्रवाई करे।

यतींद्रानंद महाराज नगर विधायक रितेश गुप्ता के अतिथि के तौर पर लखनऊ जाते समय मुरादाबाद रुके। उन्होंने राम मंदिर भूमि ट्रस्ट पर अंगुली उठाने वालों को मारीच व सुबाहु जैसे राक्षस की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि राम जन्म भूमि ट्रस्ट में तपस्वी व समर्पित लोग हैं। इन्होंने जीवन समाज के लिए लगा दिया। उन्होंने कहा कि विश्वामित्र जगत कल्याण के लिए यज्ञ करते थे किंतु मारीच व सुबाहु जैसे राक्षस विघ्न पैदा करते थे। ऐसे कुछ लोग राममंदिर निर्माण में विघ्न डालने का प्रयास कर रहे हैं। दो बच्चों के कानून पर कहा कि केंद्र सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र लाना चाहिए। भाजपा सरकार इस मुद्दे चुप्पी साधे हुई है, इससे संत चिंतित हैं।

मतांतरण रोकने के ल‍िए बनाया जाए कानून : विश्व ह‍िंदू परिषद ने मतांतरण की घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की है। दिल्ली के जामिया नगर में मतांतरण की घटनाएं सामने आई हैं। इस पर रोक नहीं लगी तो गरीब हिंदुओं का जबरन मतांतरण और बढ़ जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री डा.राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मूक बधिर बच्चों का भी मतांतरण किया जा रहा है। इसमें बाहरी देशों के एक समुदाय से फंडिंग कराकर मतांतरण कराया जा रहा है। इसके लिए जांच आयोग बनना चाहिए। विश्व हिन्दू परिषद ऐसी घटनाओं का सख्त विरोध करता है। ऐसा करके देश के विभाजन की साज‍िश की जा रही है। इसे कतई सहन नहीं क‍िया जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।