Live-in relationship : महिला को प्रेमजाल में फंसा शादी करने निकला युवक, एक फोन पर खुल गई पोल
Live-in relationship पति को छोड़कर प्रेमी के साथ घर बसाने वाली महिला को उस वक्त धक्का लगा जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी शादी करने के लिए जा रहा है।
सम्भल, जेएनएन। हयातनगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रेम संबंध होने के बाद प्रेमी के साथ घर बसा लिया था। प्रेमी उसे धोखा देकर दूसरी युवती से विवाह करने के लिए जा रहा था। महिला को इसकी भनक लगी तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस युवक के घर पहुंची और उसे थाने ले आई। जानकारी मिलने पर युवक व युवती के स्वजनों के साथ ही महिला भी थाने पहुंच गई थी। महिला ने बताया कि प्रेम संबंधों के चलते वह छह वर्षों से उसके साथ रह रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रेमी युवक को हिरासत में कर लिया था।
यह है मामला
थाना क्षेत्र के मुहल्ला शाहजीपुरा निवासी एक युवक का पड़ोस के गांव दौलतपुर कुटी में आना जाना था। जहां पर उसके संबंध रहने वाली एक महिला से हो गए। महिला एक बच्चे की मां भी थी। कुछ दिन तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी, लेकिन बाद में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो करीब छह वर्ष पहले महिला अपने बच्चे को साथ ले आयी और पति को छोड़कर प्रेमी युवक के साथ रहने लगी। पति को छोड़ने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ नगर के एक मुहल्ले में किराये के मकान मेें रह रही थी। इसी बीच बुधवार को महिला को जानकारी मिली कि उसका प्रेमी हयातनगर निवासी एक युवती से शादी कर रहा है और उसकी आज बरात जा रही है। इस पर महिला ने डॉयल-112 पुलिस टीम के साथ एसपी से फोन पर शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस शाहजीपुरा पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। जहां महिला के साथ युवक व उस युवती के स्वजन भी थाने पहुंच गए, जिससे उसकी शादी होने वाली थी। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब 10 वर्ष पहले उसके युवक से संबंध हो गए थे और इन्हीं संबंधों के चलते वह पति को छोड़कर बच्चे के साथ छह वर्ष से प्रेमी के साथ सम्भल के मुहल्ला हल्लू सराय में रह रही है। इतना ही नहीं इस दौरान प्रेमी से उसके पास एक बच्चा भी है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया है। महिला युवक से शादी का दावा कर रही है, लेकिन उसके पास शादी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
विद्युत गोयल, प्रभारी निरीक्षक हयातनगर