Move to Jagran APP

अमरोहा में तेंदुआ ने गीदड़ व बकरी को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण, पिंजरा लगाने की मांग

बृहस्पतिवार की रात को तेंदुआ ने उमेश की पशुशाला में बंधी बकरी को अपने जबड़े में दबोच लिया व घर की दीवार फांदकर कर फरार हो गया। सुबह बकरी का अवशेष गांव के जंगल में पड़ा हुआ मिला। यहां तेंदुआ ने जंगल में दुबके गीदड़ को भी अपना निवाला बनाया।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 10:46 AM (IST)
अमरोहा में तेंदुआ ने गीदड़ व बकरी को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण, पिंजरा लगाने की मांग
तेंदुआ पकड़ने को लोगों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।

अमरोहा, जागरण संवाददाता। तेंदुआ अब विचरण करता हुआ एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में पहुंच रहा है। गुरुवार की रात तेंदुआ ने गांव मल्हुपुरा में किसान की पशुशाला में बंधी बकरी को अपना निवाला बना लिया। वहीं जंगल में गीदड़ के भी अवशेष मिले हैं। मौके से टीम को भारी-भरकम जानवर के पैरों के निशान भी मिले हैं। तेंदुआ की चहल कदमी से ग्रामीण दहशत में है।

loksabha election banner

बता दें कि पिछले 10 दिन से तेंदुआ गांव सैरकपुर व अम्हेड़ा के निकट देखा जा रहा था। अब तेंदुआ विचरण करता हुआ नौगांवा सादात मार्ग स्थित गांव मल्हुपुरा में पहुंच गया है। यह गांव सैरकपुर से करीब 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। बृहस्पतिवार की रात को तेंदुआ ने उमेश की पशुशाला में बंधी बकरी को अपने जबड़े में दबोच लिया व घर की दीवार फांदकर कर फरार हो गया। सुबह बकरी का अवशेष गांव के जंगल में पड़ा हुआ मिला। यहां तेंदुआ ने जंगल में दुबके गीदड़ को भी अपना निवाला बनाया। जिसका अवशेष ग्रामीणों को मिला। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंची। यहां घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जंगल में कई स्थानों पर भारी भरकम जानवर के पैरों के निशान मिले हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। लोग गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुए की चहल कदमी के चलते लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

अब आखिर कहां से आएगा पिंजरा: तेंदुआ लगाता क्षेत्र में सक्रिय है। पिछले 10 दिन से वन सेंचुरी क्षेत्र के नजदीक के गांव में घूम रहा था। यहां छोटे-मोटे शिकार कर अपना पेट भर रहा था। अब तेंदुआ रामगंगा पोषक नहर के सहारे गांव मल्हुपुरा में पहुंच चुका है। यहां भी ग्रामीण पिंजरे की मांग कर रहे हैं। जबकि वन विभाग ने एक पिंजरा गांव अमहेड़ा व तो दूसरा ग्राम सैरकपुर में लगा रखा है। स्थानीय वन कार्यालय पर दो ही पिंजरे उपलब्ध हैंं, दोनों ही विभाग ने लगा दिए हैं। जिले में भी पिंजरों का अभाव बताया जा रहा है। ऐसे में तीसरे पिंजरे की मांग के चलते विभाग अब जिला वन अधिकारी से इस संबंध में पत्राचार करेगा।

मंडी धनौरा के रेंजर करन सिंह ने कहा कि ग्राम मलहुपुरा में अब तेंदुआ देखे जाने का दावा किया गया है। यहां पर गीदड़ व बकरी को तेंदुआ द्वारा अपना निवाला बनाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.