सूने पड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी Amroha News
पुलिस ने किया मौका मुआयना मुहल्ला मायापुरी में हुई घटना जानकारी मिलते ही 112 डायल व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कस्बा इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है।
मुरादाबाद, जेएनएन। अमरोहा केे गजरौला में चोरों ने सूने पड़े एक मकान के ताले तोड़कर 40 की नगदी सहित लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की तहरीर थाने में दी गई।
घटना मोहल्ला मायापुरी की है। यहां के रहने वाले अनिल कुमार नगर पालिका में संविदा कर्मी है। शनिवार की शाम छह वह ड्यूटी पर चला गया और उसकी पत्नी अनीता बच्चों के साथ अमरोहा स्थित अपने मायके चली गई। इसके बाद रात में किसी समय चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 40 हजार की नगदी, 2 जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी पाजेब, एक चांदी का कुला, लोंग व अंगूठी सहित पौने दो लाख के आभूषण, 40 हजार की कीमत के पीतल के बर्तन व 50 हजार रुपये के कपड़े सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का माल साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह छह बजे उस समय हुई जब अनिल कुमार ड्यूटी से वापस घर पहुंचे। देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा था और अंदर के कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी मिलते ही 112 डायल व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कस्बा इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। मामले की जांच की जा रही है।