विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंदरकी को बड़ी सौगात: कम्युनिटी हॉल से घटेगा शादी का खर्च, गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को मिलेगी राहत

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:26 PM (IST)

मुरादाबाद के कुंदरकी में विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी मैरिज हॉल का भूमि पूजन किया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 1.47 करोड़ की लागत से हॉल का भूमि पूजन।

  2. विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने किया निर्माण शुभारंभ।

  3. गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगी आर्थिक राहत।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। नगर पंचायत कुंदरकी के वार्ड संख्या तीन स्थित मोहल्ला कायस्थान में रविवार को विकास कार्य को नई गति मिली। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने लगभग 1.47 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी मैरिज हॉल का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

शासन से स्वीकृत इस परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्रवासियों को शादी-विवाह, पारिवारिक कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक समारोहों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

कम्युनिटी मैरिज हॉल बनने से खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। उन्हें मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महंगे निजी बैंक्वेट हॉल और अन्य आयोजन स्थलों पर खर्च नहीं करना पड़ेगा। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होने के साथ ही नगर में सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतर सुविधा विकसित होगी।

विधायक बोले- आमजन को ही प्राथमिकता

इस अवसर पर विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। विकास का उद्देश्य केवल सड़क और भवन बनवाना नहीं, बल्कि ऐसी जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिनका लाभ सीधे आम जनता को मिले।

उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण किसी परिवार को शादी-विवाह जैसे मांगलिक आयोजनों में परेशानी न हो, इसी सोच के साथ कम्युनिटी मैरिज हॉल जैसी परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के गांवों, नगरों और मोहल्लों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनहित के कार्यों को गति देना उनकी प्रतिबद्धता है। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन जीनत मेंहदी, पूर्व चेयरमैन मेंहदी हसन, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, देव सिंह सैनी, इरशाद पठान, सभासद सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद की पीतल नगरी: हुनर और तकनीक से वैश्विक निर्यात को नई उड़ान

यह भी पढ़ें- योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन