'Gen Z को गलत बात पर डांट भी नहीं पा रहे माता-पिता', कुमार विश्वास के भाई प्रो. विकास शर्मा बोले- स्थिति दुखद
प्रो. विकास शर्मा ने मुरादाबाद में 'जेन जी' से संवाद किया और विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार व शिक्षा नीति पर चिंता ...और पढ़ें

प्रो. विकास शर्मा
HighLights
मुरादाबाद पहुंचे कुमार विश्वास के भाई प्रो. विकास शर्मा बोले, जेन-जी ऊर्जा को सही दिशा देने की जरूरत
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। अंग्रेजी के प्रसिद्ध उपन्यासकार एवं साहित्यकार कुमार विश्वास के छोटे भाई प्रोफेसर विकास शर्मा आईएफटीएम विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने 'जेन जी' से संवाद किया। इसके बाद वह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी से भी मिले।
दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने अपने चर्चित उपन्यास 'आल हर फायर' पर विस्तार से चर्चा की। विकास चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं।
प्रो. विकास शर्मा ने कहा कि 'जेन जी' की अपार ऊर्जा को सही दिशा देने की आवश्यकता है। यह कार्य पुरानी पीढ़ी को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि माता-पिता 'जेन जी' को गलत बात पर डांट तक नहीं पा रहे हैं।
शिक्षक भी समाज के दबाव के कारण समझाना बंद कर चुके हैं। अब राजनीतिक दल भी वोट की खातिर 'जेन जी' के तुष्टीकरण की प्रतियोगिता में लगे हैं। यह स्थिति घातक और दुखद है।
अब तक एक दर्जन से अधिक उपन्यास लिख चुके प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि उनका नवीनतम उपन्यास विश्वविद्यालयों में भ्रष्टाचार, कुलपतियों की नियुक्ति में पारदर्शिता का अभाव, विश्वविद्यालयों में राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कारण शिक्षकों के बाबू में बदलने जैसी स्थितियों को बयां करता है। उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति को भी चिंता का विषय बताया।
प्रो. विकास शर्मा प्रसिद्ध साहित्यकार कुमार विश्वास के भाई हैं। वह अंग्रेजी शिक्षकों के राष्ट्रीय संगठन इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया के महामंत्री भी हैं। प्रो. विकास शर्मा के अब तक दर्जनों उपन्यास प्रकाशित हो चुके हैं।
इनमें आई एस टुडे, सना, हनी ट्रैप और मीडिया रिवाल्यूशन 2030 प्रमुख हैं। उन्होंने राह के पत्थर उपन्यास भी लिखा है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता पर आधारित है और जिसकी पृष्ठभूमि मुरादाबाद है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में हैरान करने वाला केस: 28 दिन के नवजात के पेट में पल रहा था भ्रूण, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
