विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ शृंगार: इस बार ट्रेंड में हैं 'लाइटवेट' पायल और 'फ्लोरल' बिछिया, महिलाओं में भारी डिमांड

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:09 AM (IST)

करवाचौथ के लिए मुरादाबाद के बाजारों में हल्की और महीन कारीगरी वाली पायल व बिछिया की मांग बढ़ गई है। ...और पढ़ें

घुंघरु, फूल-पत्ती और जालीदार डिजाइन वाली महीन कारीगरी आ रही पसंद।

घुंघरु, फूल-पत्ती और जालीदार डिजाइन वाली महीन कारीगरी आ रही पसंद।

HighLights

  1. हल्की और महीन कारीगरी वाली पायल-बिछिया की बढ़ी मांग।

  2. महिलाएं आरामदायक, आकर्षक डिजाइन रोजमर्रा के लिए पसंद कर रही हैं।

  3. मुरादाबाद के बाजारों में पारंपरिक व आधुनिक आभूषणों की खरीदारी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। करवाचौथ पर सुहाग के शृंगार में पायल और बिछिया की चमक बढ़ गई है। बाजार में महिलाएं पारंपरिक चांदी की पायल के साथ महीन कारीगरी और हल्के वजन वाले डिजाइन पसंद कर रही हैं।

घुंघरु वाली पायल से लेकर फूल-पत्ती और जालीदार बिछिया तक के विकल्प महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। गंज बाजार, गुरहट्टी और कांठ रोड के सराफा बाजार में त्योहार की खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं।

पायल में हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन की मांग है। वहीं, बिछिया में नग जड़ी, फूल-पत्ती और बारीक नक्काशी वाले पैटर्न पसंद किए जा रहे हैं। रोजमर्रा में पहनने के लिहाज से आरामदायक डिजाइन भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।

खरीदारी में बजट का ध्यान रखने के साथ पायल और बिछिया की डिजाइन को दूसरे आभूषणों से मैच करने पर भी जोर है। पारंपरिक शृंगार के साथ फैशन का मेल बाजार में नए विकल्प बढ़ा रहा है।

मैचिंग डिजाइन पर भी जोर

करवाचौथ पर शृंगार में पायल और बिछिया का विशेष महत्व है। महिलाएं अब पारंपरिक डिजाइन के साथ हल्के और आकर्षक विकल्प भी पसंद कर रही हैं। रंगों और नक्काशी को ड्रेस के साथ मैच करने के लिए प्रयोग कर रहे हैं। सर्राफ सारिका अग्रवाल ने बताया कि हमारे पास महिलाएं हल्के वजन और महीन नक्काशी के बिछिया और पायल लेने पहुंच रही हैं।

लोदीपुर राजपूत निवासी विंसी चौधरी ने बताया कि बिछिया में मैचिंग पैटर्न मिलने से शृंगार को एक जैसा लुक देना आसान हो जाता है। हमने इस बार पायल का आर्डर ही हल्के वजन के हिसाब से दिया था। परंपरा निवासी नम्रता ने बताया कि करवाचौथ के लिए नई पायल और बिछिया का ऑर्डर दिया है। इस बार फिश और फ्लोरल डिजाइन में भी बिछियां आई हैं।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर चिनॉन क्रेप, डोला और ग्लास टिश्यू साड़ियों में कहर ढहाएंगी महिलाएं, बाजार में बढ़ी डिमांड