विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ पर चिनॉन क्रेप, डोला और ग्लास टिश्यू साड़ियों में कहर ढाएंगी महिलाएं, बाजार में बढ़ी डिमांड

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:59 AM (IST)

Karwa Chauth 2026 | करवा चौथ के त्योहार को लेकर बरेली के बाजारों में उत्साह दिख रहा है।

ये तस्वीर एआई टूल द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर एआई टूल द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. बरेली के बाजारों में करवा चौथ की रौनक।

  2. डिजाइनर साड़ियों और पूजन सामग्री की खरीदारी।

  3. कुतुबखाना, सिविल लाइंस में भीड़ से जाम।

जागरण संवाददाता, बरेली। Karwa Chauth 2026 | करवा चौथ का उत्साह बाजारों में दिखाई देने लगा है। त्योहार की तैयारियों के बीच महिलाएं साड़ियों और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं।

साड़ी की दुकानों पर डिजाइनर और पारंपरिक परिधानों की मांग बढ़ी है। वहीं, करवा, छलनी और पूजा की थालियों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। शहर के कुतुबखाना, सिविल लाइंस, बड़ा बाजार, आलमगीरीगंज आदि में भीड़ की स्थिति यह रही कि दिन भर जाम लगता रहा।

सिविल लाइंस स्थित साड़ी म्यूजियम में खरीदारी करने पहुंचीं राधा ने बताया कि वह करवा चौथ के साथ ही शादी समारोहों में पहनने के लिए भी साड़ियां खरीद रही हैं। ऐसी साड़ियां पसंद की जा रही हैं, जिन्हें अलग-अलग अवसरों पर पहना जा सके।

दुकान के स्वामी आदित्य अग्रवाल ने बताया कि इस बार डिजाइनर साड़ियों के साथ ही आरामदायक और आकर्षक साड़ियों की मांग अधिक है। चिनॉन क्रेप, बनारसी सिल्क, जोधपुरी और ग्लास टिश्यू साड़ियां महिलाओं को ज्यादा पसंद आ रही हैं। बड़ा बाजार स्थित साड़ी दुकान स्वामी मनुज ने बताया कि डोला सिल्क, आर्गेंजा आदि साड़ियों का क्रेज अधिक है।

81535616

करवा, छलनी, पूजा की थाली का बिक रहा सेट

कुतुबखाना स्थित बर्तन की दुकान पर भी पूजन सामग्री खरीदने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। ग्राहकों के मुताबिक मिट्टी के साथ ही धातु के करवे की खरीदारी अधिक हो रही है। टिकाऊ होने और आकर्षक डिजाइन के चलते लोग इन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं।

करवा चौथ पर बढ़ी घुंघरू वाली साड़ी और लहंगे की बिक्री।

इनकी कीमत 300 से 2000 रुपये तक है। वहीं, छलनी 40 से 100 रुपये और पूजा की थाली 200 से 500 रुपये तक में उपलब्ध है। दुकान स्वामी तुषार अग्रवाल ने बताया कि चांदी जैसी दिखने वाला लोटा 300 रुपये में मिल रहा है। इसका वजन करीब 150 ग्राम है। वहीं मिट्टी के करवा भी लोग खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर बादलों में छिप गया चांद? बिना दर्शन ऐसे खोल सकती हैं व्रत, जान लें ये जरूरी नियम