महिला दिवस पर सम्मानित होंगी मुरादाबाद नगर निगम की जेई राखी वर्मा
रात में राखी वर्मा सड़क निर्माण का कार्य देखने जाती हैं। कोरोना काल में भी नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखा। जिससे वह कोरोना पाजिटिव हो गई थीं। महिला जेई का नाम चयनित होने से नगर निगम प्रशासन ने हर्ष जताया है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:15 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:15 AM (IST)
मुरादाबाद। महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम की महिला जेई राखी वर्मा को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राखी वर्मा का नाम चयनित किया गया है।
जेई का कार्य फील्ड का होता है। सड़क, नाले की नापजोख करने से लेकर सड़क निर्माण के दौरान मौके पर जाकर काम देखती हैं। रात में राखी वर्मा सड़क निर्माण का कार्य देखने जाती हैं। कोरोना काल में भी नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखा। जिससे वह कोरोना पाजिटिव हो गई थीं। महिला जेई का नाम चयनित होने से नगर निगम प्रशासन ने हर्ष जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें