विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण केस: कोर्ट में पेश हुए 27 ब्लॉक के नक्शे, मास्टर प्लान तलब करने की मांग

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:17 PM (IST)

जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश प्रकरण में कमिश्नर कोर्ट में सुनवाई हुई। विश्वविद्यालय के अधिवक्ता ने 27 ...और पढ़ें

जौहर विश्वविद्यालय

जौहर विश्वविद्यालय

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश प्रकरण में गुरुवार को कमिश्नर संगीता सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई।

विश्वविद्यालय के अधिवक्ता जुनैद एजाज की ओर से 27 ब्लाकों के निर्माण के नक्शे जमा किये गए। साथ ही कोर्ट से रामपुर विकास प्राधिकरण से मास्टर और जोनल प्लान तलब किये जाने की मांग की।

अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। मगर, अधिवक्ता ने करीब एक माह की तारीख मिलने की उम्मीद जताई है। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के उपाध्यक्ष व रामपुर के डीएम ने 15 जुलाई को जौहर विश्वविद्यालय के 40 भवनों में 38 को अवैध ठहराया था।

इसके खिलाफ विश्वविद्यालय प्रबंधन के अधिवक्ता की ओर से कमिश्नर कोर्ट में 20 जुलाई को अपील दायर की थी। 27 जुलाई को सुनवाई करते हुए तत्कालीन कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने ध्वस्तीकरण आदेश पर सुनवाई चलने तक रोक लगा दी थी। इसके बाद से सात तारीख लग चुकीं हैं।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के स्कूलों में बंद होने वाला था NGO का खाना, 4 महीने बाद विभाग ने अचानक बदला फैसला