कांग्रेस को मजबूत करने के लिए प्रदेश सचिव बनाए गए मुरादाबाद के जमाल नासिर
पिछले 15 साल में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य भी किया है। वह जिला और महानगर कार्यकारिणी दोनों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
मुरादाबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की और से प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें मुरादाबाद के जमाल नासिर को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिली है। जमाल नासिर कांग्रेस के लंबे समय से कार्यकर्ता रहे हैं। पिछले 15 साल में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य भी किया है। वह जिला और महानगर कार्यकारिणी दोनों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जमाल नासिर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और उनके बारे में विचार रखे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके अब तब किए गए कामों के बारे बताया। इसके बाद जमाल नासिर ने भी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन को प्रदेश में मजबूत करना मेरी प्राथमिकता में है। इसके लिए हमें संगठन से लोगों को जोड़ना होगा। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ें। साथ ही आगामी चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर, रवि अरोड़ा, असद मौलाई सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेता को दी श्रद्धांजलि
मुरादाबाद। सोमवार को कांग्रेस नेता श्याम बाबू वाल्मीकि के निवास स्थान इंद्रा चौक पर अखिल भारतीय कांग्रेस के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बूटा सिंह के निधन पर एक शोक सभा आयोजन हुआ। इस दौरान दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा के सरदार बूटा सिंह एक दलित परिवार से थे। उन्होंने दलितों को सम्मान दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। वह एक ईमानदार और सच्चे इंसान थे। इस बीच अंत में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें हार्दिक पुष्पांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में मुख्य रूप से श्याम बाबू वाल्मीकि, शकील सरवर हाशमी, अरुण विजय सिंह, श्याम सरन, डॉ. शरद शर्मा, गंगाराम शर्मा, मोहसिन खान, शरीफ आजाद, डॉ. सिराजउद्दीन आदि मौजूद रहे।