Move to Jagran APP

चुनावी माहौल में फिर उठा ईवीएम का मुद्दा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी बोले, भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के लिए ईवीएम में करा सकती है छेड़छाड़

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए कुछ भी करा सकती है। इसलिए आयोग को इस पर कड़ी नजर रखनी होगी। पश्चिमी बंगाल में सत्ता में आने के लिए भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ करा सकती है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 10:05 AM (IST)
चुनावी माहौल में फिर उठा ईवीएम का मुद्दा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी बोले, भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के लिए ईवीएम में करा सकती है छेड़छाड़
अल्वी ने कहा, यूपी में पूरी ताकत से पंचायत चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, डीजल पर मोटा टैक्स लगाकर वसूल रही सरकार।

मुरादाबाद, जेएनएन। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के लिए कुछ भी करा सकती है। इसलिए आयोग को इस पर कड़ी नजर रखनी होगी। पश्चिमी बंगाल में सत्ता में आने के लिए भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ करा सकती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का एक बयान भी आया है कि विपक्ष और ममता बनर्जी 30 प्रतिशत मुसलमानों की बात कर रहे हैं तो 70 प्रतिशत हिन्दुओं की बात कौन करेगा। यह हिंदू-मुस्लिमों को बांटने के लिए हो रहा है। जबकि विपक्ष के किसी नेता ने ऐसा बयान नहीं दिया है।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता अल्वी मुरादाबाद के करूला क्षेत्र स्थित एक शादी हाल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस पूरी ताकत साथ जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। यूपी में कानून व्यवस्था चौपट है। लड़की से दुष्कर्म होता है। बाप को गोली मार दी जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक वैरल पेट्रोल-डीजल 60 से 65 डालर है। एक वैरल में 159 लीटर तेल होता है। इस तरह कच्चा तेल विदेश में 26 रुपये लीटर मिल रहा है। सरकार इस पर मोटा टैक्स लगाकर जनता से वसूल रही है। कांग्रेस पार्टी का पांचों प्रदेशों में ध्यान है। पुडुचेरी में हमारी सरकार आ रही है। केरल, आसाम और तमिलनाडु में भी कांग्रेस सरकार बनाएगी। सड़कों और शहरों के नाम बदलना कोई विकास नहीं है। भाजपा नेता नई सड़कें, नए शहर और भवन बनाकर उनके नाम रखें। गुजरात में सरदार पटेल के नाम का स्टेडियम नरेंद्र मोदी ने अपने नाम कर लिया है। यह कहां का विकास है। हम हिंदू-मुस्लिम और जातिवाद की राजनीति नहीं करते हैं। सात साल की सरकार वाली पार्टी के नेताओं के पास अजान, लव जिहाद, घर वापसी, बुर्का मुद्दा है। पेट्रोल-डीजल, बेरोजगारी, खत्म हो रहे कारोबार, किसान मुद्दा नहीं है। कोई भी तानाशाही सरकार अपने विपक्ष के नेताओं को जेल में डालती है। महबूबा के साथ तीन साल सरकार बनाई तब वह ठीक थीं। अब खराब हो गई है। सरकार उन्हें इसलिए पासपोर्ट नहीं दे रहे हैं कि वह विदेश में जाकर भाजपा की पोल खोल देंगी। देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है और हमारे प्रधानमंत्री वैक्सीन को विदेश भेज रहे हैं। यह कहां का तुक है। अभी देश में सिर्फ पांच करो़ड़ लोगों का ही वैक्सीनेशन हुआ है। पहले अपने देश के लोगों को वैक्सीन लगनी चाहिए। वैक्सीन भेजना जनहित की बात नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.