Move to Jagran APP

भारतीय वैज्ञानिकों ने अपने खोज से भारत का विश्व पटल पर बढ़ाया मान

चन्दौसी के सीता रोड स्थित विनायक कालोनी पर सर्व समाज जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नई पीढ़ी के युवाओं को वैज्ञानिक सोंच व विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज को जागरूक किया गया।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 08:51 PM (IST)
इस दौरान सरकार से सीवी रमन को भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग की गई।

मुरादाबाद, जेएनएन।  चन्दौसी के सीता रोड स्थित विनायक कालोनी पर सर्व समाज जागरूकता अभियान के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नई पीढ़ी के युवाओं को वैज्ञानिक सोंच व विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज को जागरूक किया गया। इस दौरान सरकार से सीवी रमन को भारत रत्न पुरस्कार देने की मांग की गई।

loksabha election banner

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि जिस समाज में विज्ञान की सही जानकारी नहीं होती वहां अंधविश्वास ज्यादा होता है। भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन ने काफी महत्वपूर्ण खोज की। जिस पर उनको नोबल पुरस्कार दिया गया। देश के विज्ञान का प्रसार आवश्यक है। इसके द्वारा देश के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकता है। मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, शांति स्वरुप, डॉ. विक्रम सारा भाई, डाॅ. विजय भटकर, डॉ. जयंत आदि वैज्ञानिकों द्वारा किये गए अविष्कारों के लिए उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनकी खोजों से भारत का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है। इस दौरान सृष्टि सिंह, बृजेन्द्र प्रसाद, सत्यप्रिया, रश्मि शर्मा, डॉ. शिवांगी मिश्रा, रामसिंह, आदित्य मिश्रा, किशन सिंह, हर्ष तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, अमन सिंह, पवन सिंह, आशीष शर्मा, शांतनु मिश्रा, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.