विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकास भवन में संविदा कर्मी के रूप में नौकरी दिलाने के नाम पर मुरादाबाद में युवती से एक लाख रुपये की ठगी

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Thu, 01 Apr 2021 05:20 PM (GMT+05:30)

विकास भवन में संविदा कर्मी के रूप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा दर्ज किया है।

विकास भवन में संविदा कर्मी के रूप में पोस्टिंग कराने का दिखाया सब्जबाग।
विकास भवन में संविदा कर्मी के रूप में पोस्टिंग कराने का दिखाया सब्जबाग।

मुरादाबाद, जेएनएन। विकास भवन में संविदा कर्मी के रूप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती से एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्यप्रकाश के मुताबिक एक वर्ष पहले उनकी मुलाकात संजय सिंह उर्फ संजू निवासी ग्राम मझरा जोगीपुरा सुल्तानपुर थाना डिलारी से हुई। बातचीत में संजय ने बताया कि उसकी ऊंची पकड़ है। विकास भवन स्थित जिला परियोजना कार्यालय में डीएम द्वारा कुछ संविदा कर्मियों को नौकरी दी जानी है। वह संविदा कर्मी की नौकरी दिला सकता है। सत्यप्रकाश आरोपित के झांसे में आ गए। उन्होंने कमिश्नरी चौक पर एक परिचित महिला बेरोजगार मोनिका का शैक्षिक प्रमाण पत्र व एक लाख रुपये संजय सिंह के सुपुर्द कर दिया। मोनिका ने पूरी रकम खाते से निकाल कर अदा की थी। कुछ ही दिनों बाद संजय सिंह के खेल का भंडाफोड़ हो गया। सत्यप्रकाश को ठगी व धोखाधड़ी का पता लग गया। तब उन्होंने आरोपित से एक लाख रुपये वापस मांगना शुरू कर दिया। आरोपित तरह-तरह के बहाने बनाकर रुपये अदा करने से कतराने लगा। दबाव बनाने पर वह ब्लैंक चेक देने लगा। ठगी के गिरोह में कई अन्य सदस्यों के शामिल होने का दावा करते हुए उन्होंने आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गइ्र है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।