Move to Jagran APP

किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, भाजपा सरकार पर साधा न‍िशाना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में स्थापना दिवस के दूसरे दिन भी पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी चल रही है। सरकार को अपनी मंशा साफ करनी होगी क‍ि वह क‍िसके साथ है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 31 Dec 2020 06:12 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 06:12 AM (IST)
किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा, भाजपा सरकार पर साधा न‍िशाना
स्थापना दिवस के दूसरे दिन भी पदयात्रा निकाली।

मुरादाबाद, जेएनएन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में स्थापना दिवस के दूसरे दिन भी पदयात्रा निकाली। पदयात्रा सैंजनी नानकार से काशीपुर तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। 

loksabha election banner

रामपुर जिलाध्यक्ष धमेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी चल रही है। लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार खत्म करने का केंद्र सरकार का लगातार प्रयास  जारी है। देश का अन्नदाता इस कड़ाके की ठंड में सड़कों पर है, लेकिन किसान की आवाज सरकार नहीं सुन रही है बल्कि किसान का मजाक उड़ाया जा रहा है। सरकार रोज बातचीत करने को कहती है, लेकिन करती नहीं है। उसके बाद सरकार उसको टाल देती है। सरकार को अपनी मंशा साफ करनी होगी कि वह किसानों के साथ है या उद्योगपतियों के साथ है। जिला सचिव जमील अल्वी ने कहा आज क‍ि भाजपा द्वारा देश के अन्नदाता का मजाक उड़ाया जा रहा है। भाजपा ने हमेशा किसान विरोधी नीतियां अपनाकर उद्योगपतियों की जेब भरी है। आज किसान अपना घर छोड़कर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन उस लड़ाई को केंद्र सरकार तरह-तरह का रूप देने की कोशिश कर रही है। हम ऐसी सरकार का विरोध करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे कि भाजपा ने कैसे किसानों को लूटा और उस पैसों को उद्योगपतियों की जेब में डाला। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.