रामपुर के मिलक में दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
मूकबधिर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मिलक (रामपुर) : मूकबधिर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल करने देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल मुख्य आरोपित अब तक फरार है। घटना 25 मई की है।
तीन युवकों ने किया था दुष्कर्म
मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव की मूकबधिर किशोरी उपले पाथने के लिए घेर के पास गई थी। वहां गांव के तीन युवक आ गए। उसके मूकबधिर होने का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया। इसी दौरान एक ने मोबाइल से वीडियो बना कर फेसबुक पर वायरल कर दिया। पीडि़ता ने घर जाकर परिजनों को इशारे से बताना चाहा लेकिन, वे समझ नहीं सके।
वीडियो देखते ही उड़े परिजनों के होश
अगले दिन परिजनों ने दुष्कर्म का वीडियो फेसबुक पर देखा तो घटना का पता चला। पुलिस ने गांव के अजय, अमन और विक्की उर्फ विवेक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। विक्की नाबालिग है। पुलिस ने अजय और विक्की को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से जेल भेज दिया गया। कोतवाल इंद्रेश ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित अमन की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप