Move to Jagran APP

मुरादाबाद में भाजपा नेता चकित चौधरी जिलाध्यक्ष की टीम में शामिल, जिला मंत्री पद की म‍िली ज‍िम्‍मेदारी

जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी में रिक्त चल रहे जिला मंत्री के पद पर चकित चौधरी को जगह दी है। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला मंत्री चकित चौधरी को फूल माला पहनाकर उनके कर्तव्य की जानकारी दी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 07:40 AM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 07:40 AM (IST)
पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन क‍िया गया।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने जिला कार्यकारिणी में रिक्त चल रहे जिला मंत्री के पद पर चकित चौधरी को जगह दी है। चकित चौधरी पूर्व प्रदेश सहमंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महानगर संयोजक, महानगर मंत्री, महानगर सह मंत्री, महानगर इंटर कॉलेज प्रमुख में कार्य किया है। इसी कार्य दृष्टि को देखते हुए जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

loksabha election banner

पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला मंत्री चकित चौधरी को फूल माला पहनाकर उनके कर्तव्य की जानकारी दी। जिला मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में सुरेश सैनी, जिला महामंत्री कमल प्रजापति हरज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम लोधी, किसान मोर्चा जिला संयोजक सत्येंद्र चौधरी, मोहित चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा युवा के क्षेत्रीय महामंत्री बने सचिन : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पश्चिम क्षेत्र की कार्यकारिणी का गठन क‍िया गया। इसमें मुरादाबाद के सचिन चौधरी को क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा नियुक्त किया गया। सचिन चौधरी इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में हिंदू कालेज इकाई के अध्यक्ष, कालेज उपाध्यक्ष, महानगर सह मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश सह मंत्री राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मेरठ प्रांत के प्रदेश मंत्री का दायित्व न‍िभा चुके हैं। 2018 से 2020 तक पूर्णकालिक प्रचारक मेरठ रहे हैं। 2013 में छात्र संघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.