विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी की अपील का असर, मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ई-साइकिल से पहुंचे दफ्तर

Published: Thu, 14 May 2026 02:09 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ई-साइकिल से दफ्तर पहुंचे। उन्होंने मंडल के सभी जिला ...और पढ़ें

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ई-साइकिल से दफ्तर पहुंचे।

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ई-साइकिल से दफ्तर पहुंचे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह आगे आए हैं। गुरुवार को वह ई-साइकिल से दफ्तर पहुंचे।

इतना ही नहीं सुरक्षा कर्मी भी साइकिल से ही आए। खुद पहल करने के बाद कमिश्नर ने मंडल के सभी जनपद के जिला अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

कहा है कि सप्ताह में काम से कम एक बार जरूर सभी सरकारी वाहन छोड़े और ई-बाइक या पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए कार्यालय पहुंचे। इतना ही नहीं जो दफ्तर के बिल्कुल नजदीक या पास में रहते हैं वह पैदल भी आए।

यह भी पढ़ें- मोदी-योगी की अपील का असर, AMU कुलपति और कमिश्नर की पहल; अब Online होंगी बैठकें

AMU में अब ऑनलाइन होंगी बैठकें

एएमयू कुलपति प्रो. नईमा खातून ने प्रशासनिक स्तर पर होने वाली बैठकों को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों को बैठक के लिए अब वाहनों से नहीं आना पड़ेगा।

एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. आसिम जफर ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद तय किया गया है कि प्रशासनिक भवन में होने वाली बैठक अब ऑनलाइन होंगी। डीन, चेयरमैन व अन्य अधिकारियों को वाहनों से प्रशासनिक भवन आने की जरूरत नहीं होगी।