शहर में भैंस पालन किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना
मुरादाबाद। अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में पशु पालन गंदगी का सबसे बड़ा कारण हैं। शहरी क्षे˜
मुरादाबाद। अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में पशु पालन गंदगी का सबसे बड़ा कारण हैं। शहरी क्षेत्र में लगभग 6000 करीब भैंस पल रही है। इन भैसों का गोबर पशु पालक उठाकर खेतों में फेंकने के बजाए पानी से नालियों में बहा देते हैं। ऐसे में शहर के अधिकतर नाली और नाले गोबर से भरे रहते हैं। गोबर को साफ करते-करते पालिका के सफाई कर्मचारी भी परेशान है। पालिका ने इन्हें कई बार नोटिस दिया लेकिन यह बाज नहीं आ रहे है। ऐसे में अब पालिका शहर में भैंस पालन पर जुर्माना लगाने की तैयारी कर रही है।
इन मोहल्लों में होता भैंस पालन
शहर में मुल्लाना, जामा मस्जिद, चौक, तहसील, गुजरी, कटरा, कटकुईं, छेवड़ा, कुरैशी, नोबतखाना, लकड़ा, अहमदनगर, नखासा, कोट, शिवद्वारा, अफागानान और बटवाल सहित आदि कई ऐसे में मुहल्ले हें जहां बड़े पैमाने पर पशु पालन का कार्य होता है। यहां एक दो नहीं बल्कि 20 से 30 की संख्या में एक-एक पशु पालक के पास भैंस हैं। भैंस से निकलने वाले दूध को बेंच कर यह जीवकोपार्जन करते हैं।
पशु पालकों को चेता चुकी हैं चेयरमैन
नगर पालिका की सत्ता संभालने के बाद पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने इन पशुपालकों की मी¨टग बुलाकर शहर से बाहर पशुपालन करने का निर्देश दिया था। न मानने पर नगर पालिका ने इन्हें कई बार नोटिस जारी किया। मगर इनका कार्य चालू है। ऐसे में नगर पालिका ने अब उन पर जुर्माना डालने का फैसला लिया है।
ये बोलीं पालिका अध्यक्ष शशि जैन
पशु पालक की वजह से शहर में गंदगी व्याप्त है। कई बार नोटिस के बाद भी यह नहीं मान रहे है। ऐसे में अब इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की रणनीति बनाई गई है। शहर में पशुपालन करने वालों पर नगर पालिका जुर्माना लगाएगी। एक भैंस पर करीब 500 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।