अगर आप को भी आते हैं खर्राटे तो जानिए क्या है इसकी वजह...Moradabad news
हालांकि सभी लोगों को खर्राटे आएं यह जरूरी नहीं है। खर्राटे आने की प्रमुख वजह जुबान और गले की मांसपेशियों का कमजोर होना है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 02:01 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 02:01 PM (IST)
मुरादाबाद। अक्सर आपने लोगों को रात में सोते समय खर्राटे लेते देखा होगा। दरअसल, ये खर्राटे हमारे शरीर में एक उम्र के बाद होने वाले बदलाव की वजह से आते हैं। हालांकि, सभी लोगों को खर्राटे आएं यह जरूरी नहीं है। खर्राटे आने की प्रमुख वजह जुबान और गले की मांसपेशियों का कमजोर होना है। शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों, हड्डियों और नसों के दर्द वाले हिस्से को आधुनिक मशीनों, एक्सरसाइज के जरिए आराम पहुंचाने में फिजियोथेरेपी का अहम रोल है। पिछले चार सालों में इसका लोगों में काफी विश्वास बढ़ा है। करूला क्षेत्र के रहने वाले कमल कुमार की उम्र 46 साल है। उन्हें पिछले पांच साल से खर्राटे लेने की आदत थी। परिवार के लोग परेशान हुए तो कॉसमॉस अस्पताल की फिजियोथेरेपिस्ट साक्षी बहल को दिखाया। उन्होंने बताया कि जुबान और गले की मांसपेशियां कमजोर होने पर ये समस्या होती है। इसे स्लीप एपनिया कहते हैं। इस बीमारी की वजह से मरीज वेंटीलेटर तक पहुंच सकता है। उन्होंने तीन माह की एक्सरसाइज बताई। तीन माह के इलाज के बाद मरीज के खर्राटों में कमी आई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें