Move to Jagran APP

गर्म करने पर रंग बदले तो समझें नकली है मावा, मिलावट मिले तो इस नंबर पर करें शिकायत Moradabad News

त्योहार पर कम दाम के चक्कर में नकली सामान खरीदने से बचें। खाद्य पदार्थ में मिलावट की पहचान के बाद ही बाजार से करें खरीदारी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 06:05 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 06:05 PM (IST)
गर्म करने पर रंग बदले तो समझें नकली है मावा, मिलावट मिले तो इस नंबर पर करें शिकायत Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में मिलावटी सामान के साथ सेहत बिगाडऩे वाले रंगों को मिठाई में मिलाकर बेचा जा रहा है। मिलावटी सामान की पहचान कैसे करनी है? और खरीदारी करते समय किन बातों का ख्याल रखना है? आदि की जानकारी अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने फोन पर पाठकों को दी। उन्होंने बताया कि ग्राहक जागरूक होंगे तो मिलावटी सामान पूरी तरह बंद हो जाएगा। पेश हैं पाठकों के चुनिंदा सवाल और उनके जवाब 

loksabha election banner

सवाल : बाजार में नकली मावा बेचा जा रहा है। इसकी पहचान कैसे होगी? सुखदेव सिंह, जगरमपुरा मूंढापांडे 

जवाब : मावे में आलू की मिलावट होती है। इसकी पहचान के लिए आप एक चम्मच मावा लें। उसे आग पर गर्म करें। इसके बाद दो बूंद आयोडीन  मिला दें। मावे का रंग अगर नीला हो जाए तो समझ जाइये कि नकली है। रंग नहीं बदलता है तो असली है। 

सवाल : सरसों के तेल की मिलावट की कैसे पहचान करें? 

कामेश सिंह, सरथल, सम्भल-चन्दौसी रोड 

जवाब : पांच एमएल तेल और पांच एमएल हाइड्रोक्लोराइड तेल मिलाने पर काला होता है तो वो नकली है और उसमें मैटेलिक यलो रंग मिला हुआ है। यलो मैटेलिक रंग सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसा होने पर फौरन खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी दें। 

सवाल : ठाकुरद्वारा-डिलारी रोड के बाजार में खुली आइसक्रीम बेची जा रही है। 

देवेंद्र कुमार, रामपुर 

जवाब : आइसक्रीम का सीजन अब शुरू हो रहा है। ब्रांडेड आइसक्रीम में मिलावट की शंका कम होती है। वो आइसक्रीम कॉर्न फ्लैक्स, शकर, दूध, ड्राईफ्रूट्स मिलाकर बनाते हैं। हम लोग वहां क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भेजकर इसकी भी जांच कराएंगे। 

सवाल : समोसे की चटनी और रंगीली मिठाइयों से कैसे बचें? 

विजय कुमार, तहसील बिलारी 

जवाब : रंगीली मिठाई दुकानदार से न खरीदें। उससे साफ बोल दें कि हमें बिना रंग की मिठाई चाहिए, या फिर अगर खाने वाला रंग मिला है तो ले लीजिए। साथ ही उन दुकानदारों की जानकारी हमें दें। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भेजकर जांच कराएंगे। 

सवाल : साप्ताहिक बाजार और क्षेत्रीय बाजार में नकली तेल बेचा जा रहा है। 

पिंटू गिरि, मूंढापांडे 

जवाब : तेल में मिलावट वाली दुकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। आपको किसी ऐसे स्थान की जानकारी हो तो विभाग के नंबर पर सूचना दे सकते हैं। विभागीय अधिकारी नमूना लेकर जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे। हमारा अभियान भी चल रहा है। 

सवाल : त्योहार के सीजन में ही आप कार्रवाई क्यों करते हैं? 

सुरेश चंद्र शर्मा, बुद्धि विहार 

जवाब : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सालभर निरंतर अभियान चलाता है। त्योहारों में मिठाई और अन्य पदार्थ की डिमांड बढ़ जाती है। इसमें मिलावटी सामान की खपत भी अधिक होने का अंदेशा बना रहता है। इसलिए त्योहारों पर विशेष अभियान चलाया जाता है। 

सवाल : रोडवेज बस अड्डे के बाहर कोल्ड ड्रिंक या पानी कैसा मिलता है। 

आफताब अली, अमरोहा 

जवाब : रोडवेज के आसपास की दुकानों पर ज्यादातर एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक और पानी बेचा जाता है। यात्री बस की जल्दी में तारीख तक नहीं देखते हैं। इसलिए जरूरी है कि रोडवेज या रेलवे स्टेशन के आसपास की दुकानों से पानी या कोल्ड-ड्रिंक खरीदते समय तारीख जरूर देखें। हम लोग भी निरंतर कार्रवाई करते हैं। 

इस नंबर पर करें कॉल 

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के एफएसएसआइ के टोल फ्री नंबर 1800-11-2100 पर कॉल करके खाद्य विभाग के लाइसेंस की प्रक्रिया या फिर मिलावट संबंधी जानकारी कर सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर पर 9412107879 पर मिलावट की जानकारी दे सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.