विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: 'आठवीं पत्नी को अय्याशी के लिए दूसरों के बिस्तर पर सुलाना चाहता है'...शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो दिया तीन तलाक

Published: Tue, 21 May 2024 01:54 PM (IST)

Moradabad Crime News In Hindi अपने खर्च पूरे करने के लिए दूसरों को सौंपना चाहता था आरोपित। पीड़िता का आरोप ...और पढ़ें

UP News: दूसरों से संबंध बनाने से मना करने पर पति ने बोला तीन तलाक।
UP News: दूसरों से संबंध बनाने से मना करने पर पति ने बोला तीन तलाक।

HighLights

  1. दूसरों से संबंध बनाने से मना करने पर पति ने बोला तीन तलाक
  2. उसे देहव्यापार के लिए मजबूर करने लगा। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। गुलाबबाड़ी के युवक ने अपनी अय्याशी के लिए पत्नी को दूसरे लोगों से संबंध मजबूर किया। पत्नी के विरोध करने पर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। जुआरी और शराबी आरोपित की यह आठवीं पत्नी थी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने मझोला के प्रभारी निरीक्षक को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

जयंतीपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि छह साल पहले उसका निकाह गुलाबबाड़ी निवासी युवक से हुआ था। बाद में पता चला कि पति ने धोखा देकर उसके साथ अपना आठवां निकाह किया है। जुआरी और शराबी पति अपने नाजायज खर्चों को पूरा करने के लिए उसे देहव्यापार के लिए मजबूर करने लगा। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता।

ये भी पढ़ेंः TV Actress Sucheta Khanna से खास बातचीत; 'आसान नहीं लोगों को हंसाना', 'लापतागंज' की अभिनेत्री ने दिए युवक-युवतियों को टिप्स

तेजाब डालने की धमकी देकर भागा

पीड़िता के अनुसार 17 मई को दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी मामी के घर बैठी थी। उस समय पति अपने भाई और बहनों के साथ आ गया। तीनों पीड़िता को जबरन खींच कर घर से बाहर ले जाने लगे। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपित तेजाब डालने की धमकी देते हुए भाग गए।

ये भी पढ़ेंः IT Raid Agra: जूता कारोबारियों के यहां मिले इतने करोड़ कि दाे कैश वैन में भरकर बैंक पहुंचाए नोट

एसएसपी हेमराज मीना ने मझोला थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक मझोला केके वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।