पेंसिल से फोड़ दी पति की आंख, पत्नी का चबा लिया हाथ Amroha News
घर के बाहर गाली देने से दंपती मना कर रहे थे। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमरोहा, जेएनएन। घर के बाहर खड़े होकर गाली देने से मना करना दंपती को भारी पड़ गया। युवक ने दंपती के साथ मारपीट शुरू कर दी। पेंसिल से पति की आंख फोड़ दी और पत्नी का हाथ दांत से चबा लिया। इसके बाद भाग गया। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह है पूरा मामला
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला जयओम नगर की है। यहां विजेंद्र ङ्क्षसह का परिवार रहता है। विजेंद्र ङ्क्षसह मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर वह खाना खाने के लिए घर आए थे। उसी दौरान मुहल्ले का युवक सोनू उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। विजेंद्र ने घर से बाहर आकर सोनू से गाली-गलौज करने से मना किया। इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। सोनू ने विजेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। पति को बचाने के लिए विजेंद्र की पत्नी अनीता आई तो सोनू ने उनका हाथ चबा दिया। इसी दौरान सोनू ने विजेंद्र ङ्क्षसह के चेहरे पर पेंसिल से वार कर दिया। पेंसिल के हमले से उनकी आंख फूट गई। इसके बाद सोनू भाग गया।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसआइ सतेंद्र ङ्क्षसह ने बताया तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।