चुनाव कराकर लौट रहे होमगार्डों की बस ट्रक से टकराई, कई घायल
बीते दिन आगरा जनपद में चुनाव कराकर मेरठ जा रही होमगार्डों की बस चन्दौसी के नजदीक खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 12:06 PM (IST)
सम्भल,(जेएनएन): बीते दिन आगरा जनपद में चुनाव कराकर मेरठ जा रही होमगार्डों की बस चन्दौसी के नजदीक खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताते हैं कि यह बस मेरठ जिले से होमगार्डों लेकर आगरा गई थी। वापस लौटते समय मुरादाबाद बाईपास पर चन्दौसी ग्रीन कालोनी के सामने यह हादसे का शिकार हुई।
ये होमगार्ड हुए घायल
इसमें सवार चालक सुंदर सिंह के अलावा होमगार्ड जगनंदन शर्मा, जयवीर सिंह, समरपाल सिंह राणा, चंद्रपाल सिंह, प्रदीप कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। दूसरे वाहन का इंतजाम कर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को मेरठ भिजवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें