गैस रिसाव के कारण घर में लगी आग, मकान स्वामी झुलसा, दीवारें गिरीं Amroha news
बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई
By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 02:16 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 03:15 PM (IST)
अमरोहा। बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई जिसकी चपेट में आकर गृह मालिक बुरी तरह झुलस गया। मकान की दीवारें भी गिर गईं। झुलसे मकान स्वामी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
गांव इंदरपुर में राजेंद्र सैनी पुत्र बेग राम सैनी परिवार के साथ रहता है। बीती रात खाना खाने के बाद परिजन गैस का चूल्हा बंद करना भूल गए। इस दौरान चूल्हे से गैस का रिसाव होता रहा। सुबह जांच होने पर राजेंद्र ने जैसे ही बीड़ी जलाई गैस रिसाव के कारण आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया। मकान की दीवार भी गिर गईं। चीख-पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग मदद को दौड़े। जैसे तैसे उन्होंने आग पर काबू पाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिंताजनक स्थिति होने पर चिकित्सकों ने उसको बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें