वो पुलिस के उत्पीडऩ से त्रस्त होकर हो गया मकान बेचने को मजबूर, लिखकर पलायन की दी चेतावनी
अमरोहा जेएनएन। हसनपुर के एक परिवार ने पुलिस पड़ोसी पर उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए घर पर बिक्री की बात लिखकर पलायन की चेतावनी दी है।
अमरोहा, जेएनएन। हसनपुर के एक परिवार ने पुलिस, पड़ोसी पर उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए घर पर बिक्री की बात लिखकर पलायन की चेतावनी दी है।
25 वर्ष पहले गंगेश्वरी से आकर बसा था यहां
पीडि़त रवि कश्यप का कहना है कि परिवार 25 वर्ष पहले गंगेश्वरी से आकर यहां बसा था। वह दिल्ली में रेहड़ी लगाकर अपने परिवार के लिए दो जून की रोटी का इंतजाम करता है। घर पर पत्नी सोमा देवी व माता सूखी देवी रहती है। सोमा देवी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के लोग उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं।
महिलाओं की तरफ गलत नजर रखते हैं युवक
उनकी गैर मौजूदगी में जबरन उनके घर की तरफ को रास्ता खोल लिया। युवक महिलाओं की तरफ गलत नजर रखते हैं। अवैध रूप से दरवाजा लगाने की शिकायत उन्होंने पुलिस से की परंतु पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है। आरोप है कि दो दिन पूर्व उनके साथ मारपीट भी की गई। 100 डायल को फोन किया, परंतु पुलिस आने के बाद आरोपितों को पकडऩे के बजाय लौट गई।
इंसाफ नहीं मिलने पर मकान पर बेचकर पलायन करने की चेतावनी लिखी
इंसाफ नहीं मिलने पर मकान पर बेचकर पलायन करने की चेतावनी लिख दी है। चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों रिश्ते के भाई है। इनमें रास्ते को लेकर विवाद है। हसनपुर सीओ कुलदीप कुकरेती ने बताया कि पुलिस उत्पीडऩ की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।