ससुराल में महिला का उत्पीड़न, हाथ पैर बांधकर रेलवे लाइन पर फेंका, एसएसपी ने दिए कार्रवाई के आदेश
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि पति उसके साथ मारपीट करता है वहीं नंदोई उस पर बुरी निगाह रखता है। पति ने मारपीट करने के साथ जबरन दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी सिविल लाइंस को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 03:55 PM (IST)
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि पति उसके साथ मारपीट करता है, वहीं नंदोई उस पर बुरी निगाह रखता है। पति ने मारपीट करने के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं विरोध करने पति और नंदोई ने हाथ-पैर बांधकर मारने के इरादे से रेलवे पटरी पर डाल दिया।
थाने में जब इस घटना की शिकायत की तो पुलिस फैसले का दबाव बना रही है। एसएसपी पवन कुमार ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद थाना प्रभारी सिविल लाइंस को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें