Move to Jagran APP

स्त्री रोग में सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है चक्की चलनासन, मजबूत बनेंगी पेट की मांसपेश‍ियां

Gynaecology Chakki chalanasana Yoga posture खानपान में गड़बड़ी और लाइफ स्‍टाइल में गड़बड़ी की वजह से मह‍िलाओं को कई तरह की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इसके न‍िजात के ल‍िए न‍ियम‍ित योग करने की आदत डालनी होगी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 09:45 AM (IST)
स्त्री रोग में सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है चक्की चलनासन, मजबूत बनेंगी पेट की मांसपेश‍ियां
महिलाओं में भी कई तरह की बीमारियां हो रहीं हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Gynaecology Chakki chalanasana Yoga posture। बदलती जीवनशैली की वजह से महिलाओं में भी कई तरह की बीमारियां हो रहीं हैं। पेट की मांसपेशियां कमजोर होने की वजह से महिलाओं को आए दिन कोई न कोई परेशानी आती है। इसकी वजह से महिलाओं को अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे निजात के लिए अगर वो चक्की चलनासन का अभ्यास प्रतिदिन करें तो उन्‍हें इस समस्या से आसानी से छुटकारा म‍िल जाएगा।

loksabha election banner

इस आसन के करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही स्त्री रोग, मोटापा, डायबिटीज, कब्ज में बहुत लाभ म‍िलता है। इस आसन के करने से फेफड़ों की कार्य क्षमता में इजाफा होता है। इसके अलावा पाचन शक्ति बढ़ती है। प्रजनन अंगों के कार्यों में भी सुधार होता है। योग प्रशिक्षक डॉ. महजबीं परवीन ने बताया कि इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों को फैलाकर रखें। दोनों हाथों की अंगुलियों को एक-दूसरे के अंदर फंसाने के बाद सांस छोड़ते हुए सामने झुकें। हाथ सीधा रखते हुए शरीर को एक दिशा में लगातार 10 बार घुमाएं। आगे झुकते समय हाथों को पैर की अंगुलियों के ऊपर लें जाएं। पीछे की ओर जाते समय हाथों को सीधा रखें। विपरीत दिशा में भी अभ्यास को 10 बार करें। आसन करने में कोई परेशानी हो तो योग प्रशिक्षक से सलाह लें और उनके सामने एक बार आसन की क्रिया को करके देखें। इसके बाद अपने घर पर नियमित करें। आपके ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन न‍ियम‍ित करते रहें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.