Move to Jagran APP

दावत में मेहमानों को खुश करने के लिए कर दी गोकुशी, पुलिस ने छापा मारकर एक को किया गिरफ्तार

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद का है। यहां रहने वाले किसान के बेटे की रविवार को बरात जानी है। लिहाजा शनिवार को मंढा की दावत थी। बताते हैं कि मंढा की दावत में गोमांस परोसे जाने के लिए गांव में गोकुशी कर दी गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 09:33 PM (IST)
दावत में मेहमानों को खुश करने के लिए कर दी गोकुशी, पुलिस ने छापा मारकर एक को किया गिरफ्तार
अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही पुलिस।

मुरादाबाद, जेएनएन। गोकुशी की सूचना पर पुलिस ने अमरोहा में जोया के गांव में छापा मारा। यहां पर दावत में मेहमानों को खुश करने के लिए गोकुशी हुई थी। मौके से पुलिस ने गोमांस समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य लोग भाग निकले। पुलिस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

loksabha election banner

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद का है। यहां रहने वाले किसान के बेटे की रविवार को बरात जानी है। लिहाजा शनिवार को मंढा की दावत थी। बताते हैं कि मंढा की दावत में गोमांस परोसे जाने के लिए गांव में गोकुशी कर दी गई। मुखबिर ने इसकी सूचना डिडौली पुलिस को दे दी। गोकुशी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा गोकुशी पकड़ ली। मौके से मांस बरामद कर लिया गया। एक आरोपित भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। वहीं देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गोकुशी पकड़ी गई है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.