विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways : श्रमजीवी समेत चार ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू 26 को रहेगी निरस्त

By Narendra KumarEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 01:57 PM (IST)

Ghaziabad Station FOB Construction उत्तर रेलवे मुख्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है क‍ि गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा ...और पढ़ें

गाजियाबाद स्टेशन पर तीन प्लेटफार्मों पर होंगे एफओबी का निर्माण।
गाजियाबाद स्टेशन पर तीन प्लेटफार्मों पर होंगे एफओबी का निर्माण।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Ghaziabad Station FOB Construction : गाजियाबाद स्टेशन के तीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के निर्माण कराया जाएगा। इसके कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों 26 नवंबर को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। जबकि गाजियाबाद-मुरादाबाद मेमू को निरस्त रखा जाएगा।

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है क‍ि गाजियाबाद स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन एफओबी का निर्माण 24 से 27 नवंबर तक कराया जाएगा। मुरादाबाद रेल मंडल में आने व जाने वाली ट्रेनों का संचालन 26 नवंबर को प्रभावित होगा। इसके कारण से चार ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस बदले मार्ग शामली, टपरी होते हुए मुरादाबाद पहुंचेगी। इसी तरह से उज्जैन-देहरादून उज्जैनी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस बदले मार्ग से मुरादाबाद व देहरादून पहुंचेगी। 26 नवंबर को मुरादाबाद-दिल्ली मेमू एक्सप्रेस को निरस्त रखा जाएगा। इसके अलावा नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को नई दिल्ली से सुबह 11.25 बजे के स्थान पर दोपहर 1.45 बजे चलाया जाएगा। जिससे यह ट्रेन मुरादाबाद दोपहर दो बजे के बजाय दोपहर 3.40 बजे पहुंचेगी। आनंद विहार दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस को 25 मिनट देरी से चलााया जाएगा। पुरी-योगनगरी उत्कल एक्सप्रेस को बीच रास्ते में आधे घंटे रोक कर चलाया जाएगा। एफओबी का निर्माण करते समय गाजियाबाद स्टेशन से ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जाएगा। इस मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो सकता है।