मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
पति के आने पर महिला ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसका पति ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। जिले की ठाकुरद्वारा कोतवाली की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक उसके घर में दरवाजा नहीं है। 22 अक्तूबर 2021 की रात तकरीबन 11:30 बजे गांव के तीन लोग घर में घुस आए। तीनों ने तमंचा लगाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। जब एक आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता था तो उसके दो साथी दरवाजे पर पहरेदारी करते थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकले। अगले दिन पति के आने पर उसने दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसका पति ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
काल कर पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट : अमरोहा के जोया में दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने काल कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जोया के मुहल्ला अजीजनगर निवासी शाइस्ता की शादी नवंबर 2018 में अमरोहा नगर के मुहल्ला बटवाल निवासी शाहरूख के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल में विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कार व पांच लाख रुपये की मांग की जाती थी। विरोध करने पर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह मायके में रह रही थी। बीती 4 जनवरी को पति ने शाइस्ता को काल की तथा तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीडिता की तहरीर पर पति शाहरूख, सास रेशमा, देवर दाउद व जावेद तथा ननद शब्बो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि मामले की जांच शरू कर दी है।