मुरादाबाद में नहीं हो पा रहा निश्शुल्क राशन का वितरण, जानें वजह और कब से मिलना शुरू होगा राशन
Ration Distribution in Moradabad राशन का उठान नहीं होने से शनिवार को सात सौ राशन दुकानों से राशन का वितरण नहीं हो पाया। संभावना है कि रविवार से सभी दुकानों से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। जिले में राशन का वितरण सात जनवरी से 19 जनवरी तक किया गया।
मुरादाबाद, जेएनएन। Ration Distribution in Moradabad : राशन का उठान नहीं होने से शनिवार को सात सौ राशन दुकानों से राशन का वितरण नहीं हो पाया। दुकानदार दुकान बंद कर राशन उठाने में लगे रहे। संभावना है कि रविवार से सभी दुकानों से राशन मिलना शुरू हो जाएगा। जिले में प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राशन का वितरण सात जनवरी से 19 जनवरी तक वितरण किया गया।
शासन ने दूसरे चरण का राशन 22 जनवरी से 31 जनवरी तक करने का आदेश दिया। इसके आदेश के बाद 20 जनवरी से भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से राज्य खाद्य निगम के गोदाम को खाद्यान्न आपूर्ति करना शुरू किया। राज्य खाद्य निगम के गोदाम पर 21 जनवरी को छह सौ दुकानदारों को राशन की आपूर्ति किया। पहले दिन शनिवार को जिले के केवल छह सौ राशन दुकानों से खाद्यान्न का वितरण शुरू किया गया। सुबह मौसम खराब होने के बाद कार्ड धारक सुबह से ही राशन देने पहुंचना शुरू कर दिए। कुछ दुकानों पर तालाबंद पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकानदार राशन लेने गोदाम पर गए हुए हैं। इसके कारण जिले में केवल दस फीसद कार्ड धारकों ने राशन मिल पाया है।
क्षेत्रीय आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि राशन का उठान नहीं से शनिवार को सात सौ दुकानों पर राशन का वितरण नहीं हो पाया। इन दुकानों को राशन आवंटित किया जा रहा है। रविवार से सभी दुकानों पर राशन वितरण शुरू हो जाएगा। इस बार कार्ड धारकों को एक यूनिट पर तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल दिया जाना है।