Move to Jagran APP

Coronavirus: पूर्व मंत्री की पत्नी तैयार कर रहीं मास्क,परिवार के अन्य सदस्य भी कर रहें मदद Sambhal News

सरायतरीन में अब तक 630 लोगों को बांटे मास्क। बहू कपड़ा काटती हैं और पूर्व मंत्री बनाते हैं मास्क के बंडल। लोग कर रहे हैं सराहना।

By Ravi SinghEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 01:15 PM (IST)
Coronavirus: पूर्व मंत्री की पत्नी तैयार कर रहीं मास्क,परिवार के अन्य सदस्य भी कर रहें मदद Sambhal News
Coronavirus: पूर्व मंत्री की पत्नी तैयार कर रहीं मास्क,परिवार के अन्य सदस्य भी कर रहें मदद Sambhal News

सम्भल,जेएनएन। पूर्व मंत्री व बसपा नेता अकीलुर्रहमान खां की पत्नी व उर्दू अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष तरन्नुम अकील लॉकडाउन में मास्क बना कर जरूरतमंदों को बांट रहीं हैं। उनके अलावा पूरा परिवार मास्क बनाने में जुटा है। वह दस साल तक नगर पालिका की चेयरमैन रहीं हैं। अब तक 630 मास्क बांटे जा चुके हैं।

loksabha election banner

शहर के सरायतरीन मुहल्ले में तरन्नुम अकील घर में मास्क सिलने का काम कर रही हैं। इस काम में उनकी मदद पति पूर्व मंत्री अकीलुर्रहमान खां के अलावा बहू शरीफा आमिर भी कर रही हैं। बहू कपड़ा काटती हैं और पूर्व मंत्री मास्क के बंडल बनाते हैं। तरन्नुम बताती हैं कि 500 मीटर कपड़े का मास्क बनाने का लक्ष्य है। सुबह उठते ही घर के कामकाज निपटाती हैं। इसके बाद मास्क बनाने में लग जाती हैं। देर रात तक रुक-रुक कर उनकी सिलाई मशीन चलती रहती है। बताया कि इसका वितरण गरीबों, असहायों में निश्शुल्क किया जाएगा। अभी लॉकडाउन के कारण वह घरों से नहीं निकल पा रहीं हैं। ऐसे में सुबह व शाम को कुछ मास्क वितरित हो रहे हैं, जो घर पर आ जाता है उसे भी दिया जाता है। अब तक घर से 120 लोगों को मास्क वितरित कर चुकी हैं। कहती हैं कि यहां के लोगों की समस्या को देखते हुए सिलाई का निर्णय लिया गया। इस क्षेत्र में मास्क की कमी है। अकीलुर्रहमान खां ने कहा कि समाज के लिए जरूरत थी। इसलिए मॉस्क तैयार करने काम शुरू किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.