Move to Jagran APP

बसपा से पूर्व मंत्री हाजी अकबर क‍िए गए निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर की गई कार्रवाई

पूर्व मंत्री हाजी अकबर की बेटी गुलनाज अकबर 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गईं थीं। दो साल कार्य किया। पूर्व मंत्री के मुताबिक उन्होंने कभी बहुजन समाज पार्टी नहीं छोड़ी। हाईकमान द्वारा ही उन्हें निष्कासित किया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 08:49 AM (IST)
बसपा से पूर्व मंत्री हाजी अकबर क‍िए गए निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर की गई कार्रवाई
पूर्व सांसद वीर सिंह के जाने के बाद पूर्व मंत्री हाजी अकबर पार्टी से हटाए गए।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियां जोड़-तोड़ में लगी हैं। लेकिन, बहुजन समाज पार्टी का कुनबा कम हो रहा है। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी हाई कमान ने पूर्व मंत्री हाजी अकबर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर यह कार्रवाई की गई है। बहरहाल अब सवाल यह है कि पार्टी से लगातार लोग दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में चुनाव में हालात क्या बनेंगे।

loksabha election banner

बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद वीर सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से मुरादाबाद के बसपा नेताओं में हलचल मची हुई थी। इन दिनों सभी छह विधानसभाओं से टिकट के दावेदारों के आवेदन कर रहे हैं। अभी तक तीन विधानसभाओं में लोगों ने आवेदन किया है। बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से जारी पत्र में पार्टी विरोधियों गतिविधियों की वजह से उन्हें पार्टी से न‍िकालने की बात कही गई है। दावा किया गया है कि पूर्व मंत्री ने पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की खरीद-फरोख्त का कार्य किया था। इनकी जांच कराई जा रही थी। जांच में तथ्य सही पाए गए। इस वजह से उन्हें पार्टी से निकाला गया है।

हमेशा पार्टी ने ही किया निष्कासित : कुंदरकी विधानसभा से पांच बार विधायक रहे हाजी अकबर का सियासी सफर लंबा है। 1977, 1980, 1991 में अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद 1996, 2007 में बसपा से चुनाव जीते। 2007 से 2012 तक बरेली, देवीपाटन के प्रभारी मंत्री रहे। 2017 का चुनाव बसपा से लड़े थे। लेकिन, जीत नहीं पाए। इनकी बेटी गुलनाज अकबर 2010 में जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। दो साल कार्य किया। पूर्व मंत्री हाजी अकबर के मुताबिक उन्होंने कभी बहुजन समाज पार्टी नहीं छोड़ी। हाईकमान द्वारा ही उन्हें निष्कासित किया गया।

बसपा शासन में मंत्री रहे हाजी अकबर को लेकर पार्टी हाईकमान ने निष्कासित कर दिया है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया था। इसकी जांच कराए जाने के बाद निर्णय लिया गया है।

वेद प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी विरोधी कोई गतिविधि नहीं रही। फिलहाल बसपा से निष्कासन की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे पार्टी कार्यालय से कोई पत्र भी नहीं मिला है।

हाजी अकबर हुसैन, पूर्व मंत्री


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.