विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नही रहे पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह Amroha News

By Narendra KumarEdited By:
Published: Wed, 18 Dec 2019 12:08 PM (IST)

प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह का बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

नही रहे पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह Amroha News
नही रहे पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह Amroha News

अमरोहा : प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा था।

जीवन परिचय व उनका राजनीतिक कर‍ियर

चौधरी चंद्रपाल सिंह का जन्म 14 जुलाई 1929 को गांव पपसरा मे चौधरी दुली सिंह के घर हुआ था। पिता दुली सिंह खेतीबाड़ी करते थे। चौधरी चंद्रपाल सिंह अच्छे बॉलीवाल खिलाड़ी थे तथा छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आ गए थे। 1977 और 80 में जनता पार्टी और लोकदल से दो बार सांसद रहे। आप पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के बेहद करीबी थे। बाद में अजित सिंह से रिश्तों में आयी खटास के चलते वह लोकदल से अलग हो गये। अपने से राजनीति में जूनियर मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से जुड़ गए । उसके बाद चंद्रपाल सिंह कांठ विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक निर्वाचित हुए और मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैब‍िनेट मंत्री बने। उसके बाद 1996 में मुलायम सिंह की सरकार बनने पर चौ चंद्रपाल सिंह को मुलायम सिंह यादव ने गन्ना सहकारी संघ का चेयरमैन बनाकर फिर कैब‍िनेट मंत्री का दर्जा दिया। राजनीति के अंतिम दिनों में उनके प्रयासों से 2016 में उनकी पुत्र वधु रेनू चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिवार में उनके पुत्र सरजीत सिंह हैं।